24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय-करीना को टक्कर देने करण जौहर लाए एक और जोड़ी,नाम जानकर रह जाएंगे दंग

पहले इसके लिए कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर का नाम सामने आ रहा था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 15 Jul 2018, 3:44 PM IST

Akshay and kareena

Akshay and kareena

धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फिल्म में एक नहीं बल्कि दो लीड जोडियां देखने को मिलेगी। बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि करण जौहर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसमें करीना कपूर को फाइनल कर लिया गया था। लीड एक्टर के लिए अक्षय कुमार का नाम सामने आया है। करीना ने भी इस बात को कन्फर्म किया था कि वे धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म के निर्देशक राज मेहता हैं।

सेकेंड लीड जोड़ी में दिलजीत और कियारा:
अब खबर है कि इस फिल्म में एक नहीं बल्कि दो लीड जोडियां होंगी। पहले इसके लिए कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर का नाम सामने आ रहा था। लेकिन अब मेकर्स ने सेकेंड लीड जोड़ी को फाइनल कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेकेंड लीड जोडी के रूप में दिलजीज दोसांझ और कियारा आडवाणी को फाइनल किया गया है। दरअसल इस फिल्म की कहानी दो कपल के इर्द गिर्द घूमती है।

यह भी पढ़ें: बीमारी के बाद इरफान की हो गई ऐसी हालत, तस्वीर देख पहचान नहीं पाएंगे

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर को किया जायदाद से बेदखल, ऐसे जताया ट्विटर पर दुख

9 साल बाद करीना और अक्षय साथ:
बता दें कि करीना कपूर और अक्षय कुमार की जोड़ी करीब 9 साल बाद पर्दे पर साथ दिखाई देगी। बता दें कि करीना और अक्षय फिल्ममेकर करण जौहर के फेवरेट हैं। इससे पहले यह जोड़ी वर्ष 2009 में आई फिल्म 'कम्बख्त इश्क' में नजर आई थी। हालांकि करीना फिल्म 'गब्बर इज बैक' में गेस्ट एपिरिएंस में नजर आ चुकी हैं। वहीं कियारा आडवाणी करण जौहर की वेबसीरीज लस्ट स्टोरीज में नजर आ रही हैं।

#soorma

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

ऐसा होगा अक्षय-करीना का रोल:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की कहानी दो कपल्स के इर्द गिर्द घूमती है। अक्षय और करीना फिल्म में एक शादीशुदा कपल के रोल में नजर आएंगे, जो एक बच्चा करने की कोशिशों में लगे हैं। वही दिलजीत दोसांझ और किआरा के रोल के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग