7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साउथ के इस सुपरस्टार की बायोपिक में दिखेंगे रवि किशन, स्टारडम में रजनीकांत भी हैं पीछे!

फिल्म जगत के एक और दिग्गज के जीवन पर फिल्म बननी जा रही है।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Jul 15, 2018

ravi kishan

ravi kishan

इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक की जैसे झड़ी सी लग गई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। संजय दत्त के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने अब तक 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसी तर्ज पर फिल्म जगत के एक और दिग्गज के जीवन पर फिल्म बननी जा रही है। इस सुपरस्टार का नाम एन टी रामाराव हैं। एन टी आर को आंध्र प्रदेश में 'भगवान' की तरह पूजा जाता है। फिल्म की शूटिंग पिछले दिन हैदराबाद में शुरू हुई। इसमें अभिनेत्री विद्या बालन भी नजर आएंगी।

SOORMA: बॉक्स ऑफिस पर भी सूरमा साबित हुई फिल्म, फर्स्ट डे की धीरी शुरूआत के बाद फिल्म ने कमाए इतने करोड़...

करीब सौ करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन रामाराव के करीबी दोस्त और बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म के कैमरामैन रवि कांत नगाइच की भूमिका में नजर आएंगे।उत्तर प्रदेश के निवासी और तेलुगू फिल्म जगत में कई चर्चित फिल्मों में कैमरामैन और निर्देशक रहे रविकांत नगाइच के साथ एऩ टी़ रामाराव ने कई फिल्मों में काम किया था और दोनों की दोस्ती जगजाहिर थी।

"
Sanju: 300करोड़ी क्लब में शामिल हुई फिल्म, 'पद्मावत' को पछाड़ने से बस चंद कदम दूर
"

रवि किशन ने फिल्म में भूमिका मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, एनटीआर के बायोपिक में उनके करीबी दोस्त रविकांत नगाइच की भूमिका निभाना एक बड़ी उपलब्धि है और हम भोजपुरियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस बायोपिक में सभी कलाकार दक्षिण भारतीय फिल्म जगत से हैं।

अनिल का खुलासा, सलमान के साथ रेस ३ करने से लोगों ने किया था मना

उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके एन.टी.रामराव दुनिया के उन गिने चुने अभिनेताओं में एक हैं, जिन्हें उनके फैंस 'भगवान' की तरह मानते है। आज भले ही वे इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन तेलुगू फिल्म जगत में आज भी उनकी अलग पहचान है।