10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SOORMA: बॉक्स ऑफिस पर भी सूरमा साबित हुई फिल्म, फर्स्ट डे की धीरी शुरूआत के बाद फिल्म ने कमाए इतने करोड़…

पहले दिन की धीरी शुरुआत के बाद फिल्म ने दूसरे दिन कमाल का कमबैक किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 15 Jul 2018, 2:56 PM IST

soorma trailer

soorma trailer

इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'सूरमा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की है।पहले दिन की धीरी शुरुआत के बाद फिल्म ने दूसरे दिन कमाल का कमबैक किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने 57.81 % का ग्रोथ करते हुए 5.05 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म ने 2 दिन में कुल 8.25 करोड़ की कमाई की है।

बेपनाह में जेनिफर को देख करण ने की उनकी खूबसूरती की तारीफ, क्या आज भी करते हैं प्यार?

कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है सन् 1994 के शाहाबाद से, जिसे देश की हॉकी की राजधानी माना जाता था। यह एक छोटा सा कस्बा है, जहां ज्यादातर लोगों का बस यही सपना होता है कि वह भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बनें।तकरीबन सभी बच्चे, चाहे वह लड़की हो या लड़का इसी सपने को पाने की दौड़ में शामिल हैं। संदीप सिंह (दिलजीत दोसांझ) भी इन्हीं लोगों में से एक है, लेकिन स्ट्रिक्ट कोच के कारण उनकी हिम्मत जवाब दे जाती है और वह हॉकी से किनारा कर लेता है। टीनेज तक उनकी जिंदगी से हॉकी गायब रहता है, लेकिन फिर उनके जीवन में हरप्रीत (तापसी पन्नू) की एंट्री होती है, जिससे संदीप को प्यार हो जाता है। हरप्रीत फिर से संदीप में हॉकी खेलने के लिए हौसल देती है। और उसे आगे बढ़ते रहने और खुद को बेहतर बनाने के लिए मोटिवेट करती है। इससे एक बार फिर हॉकी प्लेयर बनना संदीप के लिए जीवन का मकसद बन जाता है।

PHOTOS: ब्लू डैनिम में बेबी बंप फ्लॅान्ट करती दिखीं मीरा, दोस्तों संग कैफे में बिताया खास वक्त

एक्टिंग
एक्टर दिलजीत दोसांझ को स्क्रीन पर देखकर लगता है कि वो दिलजीत नहीं बल्कि संदीप सिंह हैं। तापसी की एक्टिंग भी कमाल की है। दोनों एक्टर्स की केमेस्ट्री भी अच्छी है। दोनों एक्ट्रेस के बीच के प्यार को भी बड़े ही अच्छे तरीके से शाद अली ने फिल्माया है। अंगद बेदी ने संदीप के बड़े भाई के रूप में बढ़िया काम किया है। विजय राज ने कोच की भूमिका बखूबी निभाई है।

DHADAK SCREENING: धड़क की स्क्रीनिंग पर शामिल हुआ कपूर खानदान, सोनम से लेकर रिया तक दिखे इस अंदाज में...

बॉक्स ऑफिस
फिल्म के बजट की बात करे तो यह लगभग 32 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक फिल्म को भारत में लगभग 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म 'U' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई है। फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म को 3.5 स्टार दिए हैं।

प्रियंका के BIRTHDAY पर एक खास SURPRISE प्लान कर रहे निक, ग्रीस में इस जगह मनाएंगे जन्मदिन