बॉलीवुड

Zindagi na milegi dobara में ऋतिक-कैटरीना ने बर्बाद किए थे करोड़ों के टमाटर, इतने में आ जाए 1 लैंड रोवर कार

Zindagi Na Milegi Dobara: टमाटर के इन दिनों के भाव आसमान छू रहे हैं। ऐसे में ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के टोमाटीना फेस्टिवल को कैसे भूला जा सकता है। उस समय वो टमाटर इतने महंगे थे कि रेट जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2023, 8:20 AM IST
hritik.jpg
फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ ने बर्बाद किए थे 16 टन टमाटर

Zindagi Na Milegi Dobara: ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जो कि साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोग आज भी एक इस फिल्म को एक इंस्पायर करने वाली फिल्म मानते हैं।फिल्म के साथ कई ऐसे सीन्स हैं भी हैं जो फैंस के दिलों में आज भी हैं। इन्हीं में से एक टोमाटीना फेस्टिवल था जो फिल्म के गाने 'एक जुनून' में दिखाया गया है। लेकिन इस पूरे गाने को शूट करने के लिए मेकर्स को को एक अच्छी खासी रकम चुकानी पड़ी थी आईये जानते है कैसे और कितने पैसो में शूट हुआ था टोमाटीना फेस्टिवल…

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा लग गए थे करोड़ों के टमाटर
जहां इस वक्त देश में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं लोगों में अपने खाने में एक टमाटर इस्तेमाल करने के लिए सोचना पड़ रहा है। वहीं फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में वो टमाटर वाला सीन लोग याद कर रहे हैं। फिल्म में उस समय दिखाए गए टोमाटिना फेस्टिवल में पुर्तगाल से 16 टन टमाटर मंगाने पड़े थे और इसकी कीमत उन्हें करोड़ों में चुकानी पड़ी थी।

मेकर्स ने मंगाए 16 टन टमाटर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाने की शूटिंग उसी जगह की गई थी जहां ये फेस्टिवल मनाया जाता है। क्योंकि स्पेन में पके हुए टमाटर मेकर्स को नहीं मिले तो उन्होंने पुर्तगाल से 16 टन टमाटर मंगाए। जिसकी कीमत उन्हें सिर्फ मंगाने की करीब 1 करोड़ रुपए चुकानी पड़ी। इसके लिए बुन्योल शहर को बुक करना पड़ा था।

ब्लॉबस्टर हुई थी फिल्म
फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की कहानी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म के तमाम सीन्स और जबरदस्त डॉयलाग्स आज भी लोगों के जहन में याद हैं। फिल्म में फरहान अख्तर, अभय देओल, ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ और नसीरुद्दीन शाह जैसे तमाम बड़े स्टार्स ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार भी मिला था।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़