बॉलीवुड

सलीम-जावेद पर बनने जा रही है फिल्म, खुलेगा टूटी दोस्ती के पीछे का गहरा राज!

खबरों की मानें तो मशहूर बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर राइटर सलीम खान और जावेद अख्तर की दोस्ती पर फिल्म बनाने जा रही हैं। जिसके बाद से खबरों का बाज़ार गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि जोया सलीम खान और जावेद अख्तर से मुलाकात कर रही हैं और अपने नोट्स बना रही हैं।

2 min read
Zoya Akhtar will make a film on Famous Writter Salim-Javed

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में अक्सर कई जोड़ियों का जिक्र होता है। जिसमें वैसे तो अधिकतर हीरो-हीरोइन ही होते हैं, लेकिन बॉलीवुड में ही एक जोड़ी ऐसी है। जो सालों बाद भी खूब फेमस हैं। हम बात कर रहे हैं मशहूर राइटर सलीम और जावेद अख्तर की। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि ऐसी जुड़ी दशकों में एक बार बनती है। सलीम-जावेद की भी ऐसी ही जोड़ी है। जिन्होंने साथ में मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन कहते हैं कि अच्छी चीज़ों पर जल्द ही नज़र भी लग जाती है। कुछ ऐसा ही इन दोंनों के साथ भी देखने को मिला। शोले, डॉन, शान और हाथी मेरे साथी जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले सलीम और जावेद की जोड़ी कुछ वजहों से टूट गई और दोनों ही अलग-अलग काम करने लगे।

सलीम-जावेद की दोस्ती पर बनेगी फिल्म

सलीम और जावेद अख्तर के दोस्ती टूटने का राज आज तक कोई नहीं जान पाया है। लेकिन अब एक बार फिर से यह जोड़ी साथ में दिखाई देने वाली है। जी हां, जावेद अख्तर की बेटी डायरेक्टर जोया अख्तर यह जल्द ही करने वाली हैं। दरअसल, खबरों की मानें तो जल्द ही जोया अख्तर सलीम-जावेद की जोड़ी पर एक डॉक्यूड्रामा बनाने जा रही हैं।

जिसमें सलीम-जावेद की दोस्ती कैसे हुई यह भी दिखाएंगी। साथ ही दोनों की दोस्ती कैसे टूटी यह भी दर्शकों को दिखाएंगी। तो यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि सलीम और जावेद की टूटी दोस्ती का राज जल्द ही लोगों के सामने आने वाला।

जोया अख्तर कर रही हैं सलीम-जावेद से बात

जानकारी के अनुसार जोया को ऐसा महसूस होता है कि सलीम और जावेद एक ऐसे राइटर हैं। जिनकी वजह से हिंदी सिनेमा जगत में लेखकों को सम्मान मिला है। जो कि दोनों ने खुद भी पाया है। साथ ही जोया पहले चाहती थीं कि उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज़ हो, लेकिन अब उनका मन फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज़ करने का बन रहा है।

साथ ही बताया जा रहा है कि जोया अपनी फिल्म के लिए सलीम साहब से अलग बात कर रही हैं और अपने पिता जावेद अख्तर से अलग से बात कर रही हैं। वह फिल्म को लेकर तैयारियों में जुट गई हैं। खबरों की मानें तो फिल्म को लेकर जोया सलीम-जावेद से मिल चुकी हैं और इन दिनों कहानी पर ही काम कर रही हैं।

एक वक्त में हुआ करते थे सलीम-जावेद अच्छे दोस्त

आपको बतातें चलें कि एक वक्त था जब जावेद अख्तर और सलीम साहब के बीच एक गहरी दोस्ती हुआ करती थी। जब-जब दोनों ने कोई फिल्म की कहानी लिखी। वह बड़े पर्दे पर सुपरहिट हुई। बताया जाता है कि एक बार सालीम साहब अपने कुछ दोस्तों के बीच बैठे थे। तभी उनके पास जावेद अख्तर आए और उन्होंने कहा कि वह अब अलग काम करना चाहते हैं। सलीम साहब समझ ही नहीं पाए कि जावेद अख्तर ने उनसे ऐसा क्यों कहा। जावेद अख्तर ने अपनी बात कही और गाड़ी लेकर निकल गए। उसी दिन सलीम साहब की मां का निधन भी हो गया था और तभी से दोनों के बीच दूरियां आ गई। जो अभी तक खत्म नहीं हुईं।

Published on:
27 May 2021 02:06 pm
Also Read
View All