नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में जावेद अख्तर एक ऐसा नाम हैं जिन्हें किसी पहचान की जरुरत नहीं है। वह एक मशहूर कवि, गीतकार और लेखक हैं। जावेद अख्तर ने इंडस्ट्री के ऐसे गानें लिखें हैं। जो आज भी लोगों की जुंबा से सुने जाते हैं। जावेद अख्तर अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। 17 जनवरी को जावेद अख्तर ( Javed Akhtar Birthday ) अपना जन्मदिन मनाते हैं। तो चलिए आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक खास बात आपको बतातें हैं।