बॉलीवुड

प्रियंका के बाद बॉलीवुड के इस मशहूर कपल ने उम्मेद भवन में गुपचुप रचाई शादी, संगीत में ब्रिटिश सिंगर ने किया परफॉर्म

श्रुति और रोहित पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थे और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

2 min read
Dec 20, 2018
shruti kharbanda

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। बता दें कि पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अमरीकन सिंगर निक जोनस से शादी की। अब बॉलीवुड के एक और मशहूर अभिनेता की बेटी शादी के बंधन में बंघ गई हैंं।

उम्मेद भवन में हुई शादी:
बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कुलभूषण खरबंदा की बेटी श्रुति खरबंदा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहित नेवल संग जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की। बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने अमरीकन ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग उम्मेद भवन में हाल ही में शादी की हे। श्रुति और रोहित पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थे और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

तस्वीरें आईं सामने:
बता दें कि श्रुति और रोहित की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि तस्वीरें बिल्कुल साफ नहीं हैं। तस्वीरों में श्रुति दुल्हन के लिबास में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।

संगीत में ब्रिटिश सिंगर ने किया परफॉर्म:
बता दें कि श्रुति के संगीत सेरेमनी में ब्रिटिश सिंगर जे सीन ने परफॉर्म किया। श्रुति की संगीत सेरेमनी उम्मेद भवन में ही हुई। संगीत सेरेमनी की भी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ये बॉलीवुड स्टार हुए शामिल:
श्रुति की शादी में मंदिरा बेदी और एक्टर आशीष चौधरी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। पूरी शादी रॉयल अंदाज़ में हुई थी। बता दें कि श्रुति और रोहित ने इसी साल अगस्त महीने में सगाई कर ली थी।

Published on:
20 Dec 2018 04:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर