बदायूं

यूपी की जेल से फिल्मी स्टाइल में बदमाश फरार, गोरखपुर का कुख्यात चंदन पकड़ा गया, देखें वीडियो

थाना सिविल लाइंस में खड़े ट्रक से जिला जेल में रस्सी फेंकी गई। इसी के सहारे बदमाश भाग गया। भागत समय चंदन रस्सी से गिरकर घायल हो गया।

3 min read
May 13, 2018
district jail budaun

बदायूँ। जिला कारागार में साजिश रचकर दो कैदियों ने भागने की कोशिश की। सुमित नाम का कैदी रस्सी के सहारे भागने में कामयाब रहा। दूसरा चंदन नाम का कुख्यात अपराधी भागते समय पकड़ लिया गया। यह साजिश चंदन को भगाने के लिए रची गयी थी, लेकिन वह भागते समय पकड़ा गया। चंदन गोरखपुर का कुख्यात अपराधी है और एक बार आगरा से इलाज के बहाने फरार भी हो चुका है। चंदन पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस भागे हुए कैदी सुमित की तलाश कर रही है। सुमित जनपद मुरादाबाद का रहने वाला है। बदायूँ जेल में हत्या के मामले में बन्द था। जेल में एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जो कि चंदन या सुमित के पास होना ही बताई जाती है। घटना शनिवार रात की है।

यह भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

बदायूं के जिला अस्पताल में रुपयों से मिलता है खून

थाने के पास से रस्सी के सहारे भागा

जिला जेल के पीछे थाना सिविल लाइंस है। यहां पर पुलिस द्वारा पकड़े वाहन खड़े रहते हैं। यहीं पर एक ट्रक खड़ा था, जिसमें एक मोटी रस्सी बांधकर जेल के अंदर फेंकी गई। इसके सहारे सुमित जेल के अंदर से भागने में कामयाब हो गया। जब चंदन रस्सी के सहारे दीवार पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था तभी जेलकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी जिला कारागार पहुंचे। मामले की जानकारी ली। जेल में एक पिस्टल भी बरामद की गई है। माना जा रहा है कि जेल कर्मचारियों की मिलीभगत से पिस्टल अंदर पहुंची। जेल के अंदर जाते समय हर व्यक्ति की दो बार तलाशी होती है। इसके बाद भी पिस्टल जेल में पहुंच गयी।

यह भी पढ़ें

आगरा से फरार हो चुका है चंदन

यहाँ यह बताना जरूरी है कि भागने में नाकामयाब रहा चंदन गोरखपुर का कुख्यात अपराधी है। वह एक बार इलाज के बहाने आगरा से फरार भी हो चुका है। चंदन ने कोर्ट के माध्यम से आगरा में इलाज के लिये आवेदन किया था, जिसे जिलाधिकारी ने ख़ारिज कर दिया था। इस पर चंदन ने सुमित के साथ मिलकर अपने बाहर के साथियों के साथ साजिश रची। अपने पास न केवल पिस्टल मंगवा ली, बल्कि थाना सिविल लाइंस परिसर के अंदर खड़े ट्रक में रस्सी बाँधकर भागने की कोशिश की, जिसमें वो लगभग कामयाब भी हो गया था। इस पूरी घटना में जेल के कर्मचारी की मिलीभगत होने की भी संभावना जताई जा रही है, क्योंकि जेल में पिस्टल का आना साधारण घटना नहीं है। भागने में नाकामयाब रहा अपराधी चंदन रस्सी से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी जिला जेल पहुंचकर चंदन के स्वास्थ्य की जांच की।

यह भी पढ़ें

यूपी पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट को बड़ी सफलता, तीन मामलों में रकम कराई वापस

चंदन बहुत बड़ा बदमाश

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। रस्सी के सहारे भागने का प्रायस किया। चंदन बहुत बड़ा बदमाश है। वह बार-बार आगरा में इलाज कराने के लिए आवेदन कर रहा था। हाईकोर्ट से भी आवेदन के निस्तारण का आदेश आय़ा था। वह आगरा में भागने के उद्देश्य से इलाज कराना चाहता था। मैंने उका आवेदन इसी आधार पर निरस्त कर दिया था। एक पिस्टल बरामद हुई है, उसकी छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें

फायरिंग नहीं

एसपी सिटी बदायूं जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रस्सा लगाकर जेल से भागने की कोशिश की। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फायरिंग की घटना नहीं हुई है। चंदन घायल है या नहीं, यह देख लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

VIDEO बदायूं: सरकारी अस्पताल से नहीं मिला शव वाहन, कंधे पर लाश ढोने को मजबूर हुआ पति
Published on:
13 May 2018 08:28 am
Also Read
View All