बदायूं

स्कूल में पढ़ा रही टीचर की आंख से आने लगा खून, सहायकों के पूछने पर मोबाइल को बताया कारण, जानें पूरा मामला

Budaun जिले में एक अजीबों-गरीब घटना सामने आयी है। स्कूल की एक टीचर के आंखों से अचानक खून आने लगा। वो भागती हुई बहार आती है।उन्हें देखकर सभी घबरा जाते हैं।

less than 1 minute read
Sep 11, 2024

Budaun जिले में एक अजीबों-गरीब घटना सामने आयी है। स्कूल की एक टीचर के आंखों से अचानक खून आने लगा। वो भागती हुई बहार आती है।उन्हें देखकर सभी घबरा जाते हैं।  बहार आने पर जब अन्य सहायक उनसे पूछते हैं कि आखिर ये आपको क्या हुआ है ? इस पर उसका जवाब सभी को हैरानी में डाल में देता है।

आखिर आंखो से खून कैसे आया?

टीचर की आंखों से खून आने के पीछे का राज़ क्या है वो खुद बताती हैं। उन्होंने कहा कि वो स्मार्टफोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती थी। इसी वजह से उनकी आंखों से खून आ रहा है।  

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बदायू ने एक निजी स्कूल के टीचर्स ने बच्चों के मोबाइल की लत को छुड़वाने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में टीचर्स ने मॉर्निंग असेंबली में बच्चों के सामने एक ऐसे नाटक का मंचन किया जिससे बच्चो को मोबाइल का लत छुड़ाया जा सके। 

वायरल वीडियो की हो रही सराहना 

सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। अपने टीचर को देखकर बच्चे डर गए हैं और मोबाइल देने के बाद भी वो उसे हाथ तक नहीं लगा रहे हैं।

Updated on:
29 Oct 2024 03:35 pm
Published on:
11 Sept 2024 08:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर