23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडप सजने से पहले पहुंची प्रेमिका, हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी ने मंदिर में रचाई शादी

उत्तर प्रदेश के बदायूं में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी की शादी रुकवाकर उसके साथ विवाह कर लिया।

2 min read
Google source verification
UP news

बदायूं जिले के थाना बिनावर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक दिलचस्प और फिल्मी मोड़ सामने आया, जहां चार साल पुराने रिश्ते ने आखिरी वक्त पर पूरी कहानी बदल दी। बिनावर क्षेत्र के एक गांव के युवक का करीब चार साल पहले रामपुर की एक युवती से कॉलेज के दौरान प्रेम संबंध शुरू हुआ था। समय के साथ यह रिश्ता गहराता चला गया और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। घंटों फोन पर बातचीत करना उनकी रोजमर्रा की आदत बन चुकी थी। परिजनों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद युवक के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।

थाने पहुंची प्रेमिका और मच गया हड़कंप

थाना गुजरिया क्षेत्र के एक गांव में युवक की सगाई की रस्म भी धूमधाम से पूरी हो गई और घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। इसी बीच जब रामपुर निवासी प्रेमिका को इस बात की जानकारी मिली कि उसका प्रेमी किसी और से शादी करने जा रहा है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बिना देर किए वह शनिवार देर रात सीधे बिनावर थाने पहुंच गई और पुलिस को अपनी चार साल पुरानी प्रेम कहानी सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई।

कानूनी कार्रवाई के डर से परिजनों ने किय सुलह

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत युवक और उसके परिवार को थाने बुलाया। शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध की पुष्टि हो गई। इसके बाद थाने के अंदर कई घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कानूनी कार्रवाई के डर और सामाजिक दबाव के चलते युवक के परिजन आखिरकार झुक गए। उन्होंने युवती से माफी मांगी और अपने बेटे की शादी उसी से कराने की बात मान ली।

माफीनामे के बाद मंदिर में हुई शादी

दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद सभी लोग थाने से बाहर निकले और बदायूं के एक मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ प्रेमी जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया। पुलिस के अनुसार, मामला आपसी सहमति से सुलझ गया है और अब कोई विवाद शेष नहीं है। प्रेमी जोड़ा अब एक साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर चुका है।

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग