17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं में मौत वाली कॉल: प्रेमी से फोन पर बात करते फंदे पर झूली 4 बच्चों की मां, मंजर देख कांप गई बेटी

UP Crime News : बदायूं के वजीरगंज में प्यार, जिद और फिर मौत का खौफनाक मंजर! 4 बच्चों की मां प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी, अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उसने फंदे से लटककर जान दे दी। बेटी की चीख से दहल गया इलाका। पूरी खबर पढ़ें।

2 min read
Google source verification
Bharatpur a businessman made a condition to a woman physical relationship with him and she would receive jewelry

ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्यार के पागलपन और जिद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। एक 35 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी से फोन पर बात करते हुए मौत को गले लगा लिया। हैरानी की बात यह है कि घर के दूसरे कमरे में उसके चार मासूम बच्चे मौजूद थे।

बेटी बोली, मां कॉल पर जिद कर रही थी

महिला की 14 साल की बड़ी बेटी इस पूरी घटना की चश्मदीद बनी। उसने बताया कि रात के वक्त मां फोन पर किसी से बात कर रही थी। फोन के दूसरी तरफ से क्या कहा जा रहा था यह तो स्पष्ट नहीं, लेकिन मां बार-बार उसे अपने साथ ले जाने की जिद कर रही थी। बच्चे जब थक कर सो गए, तो इसी बीच बरामदे में लगे पंखे से लटककर महिला ने जान दे दी। जब बेटी ने मां को फंदे पर झूलते देखा तो उसकी चीख निकल गई। ये बात करीब रात दस बजे की है।

बच्चों को छोड़कर भागने को तैयार थी महिला

परिजनों के अनुसार महिला का काफी समय से एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला उस पर साथ रहने का दबाव बना रही थी और बच्चों को छोड़कर उसके साथ भागने को भी तैयार थी। लेकिन प्रेमी उसे अपनाने को तैयार नहीं था, वह उसके विवाहित होने का हवाला दे रहा था।

मजदूरी करने बिहार गया था पति

बता दें कि महिला का निकाह 16 साल पहले हुआ था। घर की हालत ठीक करने के लिए उसका पति अपने ससुर के साथ बिहार में मजदूरी करने गया हुआ था। घर पर पत्नी और चार बच्चे ही थे। इस घटना ने पति और पिता दोनों के होश उड़ा दिए हैं।

पोस्टमॉर्टम कर शव को दफनाया

सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। शनिवार देर शाम शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में शव को दफना दिया गया।