22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदाई की खुशियां मातम में बदली, बरातियों की बस बनी काल, बुझ गए 3 घरों के चिराग

बदायूं-मथुरा हाइवे पर रविवार सुबह बरातियों से भरी बस और रोडवेज बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि...

2 min read
Google source verification

बदायूं

image

Namrata Tiwary

image

Namrata Tiwary

Feb 22, 2026

accident pic

प्रतीकात्मक तस्वीर - एआइ

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बरेली-मथुरा हाइवे पर उझानी स्थित बांके बिहारी लॉ कॉलेज के सामने बरातियों से भरी एक प्राइवेट बस और सामने से आ रही रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्राइवेट बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया। हादसे के वक्त अधिकतर बराती सो रहे थे।

तीन की मौके पर मौत, मची चीख-पुकार

इस दर्दनाक हादसे में तीन बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान किशन, सोनू और योगेश के रूप में हुई है जो दूल्हे के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उझानी और सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

शाहजहांपुर से लौट रही थी बरात

जानकारी के मुताबिक कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भम्मन निवासी प्रेमपाल के बेटे की शादी 21 फरवरी को थी। शनिवार को बरात शाहजहांपुर के पटना बारेकला गांव गई थी। रविवार सुबह विवाह संपन्न होने के बाद सभी बराती बस से वापस लौट रहे थे। जैसे ही बस बांके बिहारी लॉ कॉलेज के पास पहुंची कासगंज की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में घायल हुए लोग

हादसे में घायल होने वालों में सुरेश बाबू, सत्यवीर, मुरारीलाल, अभिषेक, जीतू, मुन्नालाल, वासू, नक्षत्रपाल, राम सुशील और रोडवेज बस चालक प्रेमपाल शामिल हैं। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके चलते प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा है।

हाइवे पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद बरेली-मथुरा हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों बसों को सड़क से हटाकर किनारे किया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। खुशियों वाले घर में इस खबर के बाद मातम पसर गया है।