बदायूं

बदायूं में डबल मर्डर: मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, रिश्तेदार घायल नकाबपोश हत्यारे फरार

यूपी के बदायूं में बदमाशों ने मां बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घर के बाहर बरामदे में लेटा रिश्तेदार बचाने दौड़ा। तो बदमाशों ने उसे भी चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

2 min read
Aug 15, 2025
घटना की जांच करते पुलिस के अधिकारी फोटो सोर्स महेंद्र

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां निर्माणाधीन मकान में सो रही बुजुर्ग मां और उसकी बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बीरमपुर गांव में गुरुवार की आधी रात 70 वर्षीय शांति देवी (पत्नी वीरेंद्र सिंह) और उनकी 42 वर्षीय बेटी जयंती (पत्नी गजेंद्र सिंह) की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। इस हमले में जयंती का मौसेरा भाई विपिन भी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि जयंती, उनकी मां और मौसेरे भाई विपिन निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। रात के समय नकाबपोश हमलावरों ने मां-बेटी पर हमला किया। बीच-बचाव करने आए विपिन पर भी चाकू से वार कर घायल कर दिया गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें

बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज

पति की मौत के बाद मां के साथ रहती थी बेटी

जयंती की शादी वजीरगंज थाना क्षेत्र के रोटा गांव के रहने वाले गजेंद्र सिंह से हुई थी। लेकिन पति की मृत्यु के बाद वह मायके में रहने लगीं। मायके में रहते हुए उन्होंने एक जमीन खरीदी और हाल ही में वहां मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। जयंती अपनी मां के साथ वहीं रह रही थीं। विपिन का भी निर्माणाधीन मकान जयंती के मकान के सामने है। वह दिन में अपने घर का काम देखता और रात को मौसी व मौसेरी बहन के पास सोने आ जाता था। गुरुवार की रात वह देर से आया और बाहर चौकी पर सो गया। अचानक अंदर से चीख-पुकार सुनकर उसने दरवाजा खोला, लेकिन अंदर से बंद था। कई बार धक्का देने के बाद दरवाजा खुला तो एक नकाबपोश युवक बाहर निकलकर भागा। उसे रोकने की कोशिश में विपिन चाकू से घायल हो गया।

एसपी बोले- खुलासे के लिए लगाई गई टीम

एसएसपी डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से बातचीत कर अहम जानकारियां जुटाई गई हैं। और टीम को मामले के खुलासे के लिए अलर्ट किया गया है। मृतका के भाई ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले जयंती ने ससुराल की जमीन बेची थी। जिससे प्राप्त रुपये को लेकर कुछ विवाद हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें घायल विपिन की भूमिका की भी जांच शामिल है।

Published on:
15 Aug 2025 04:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर