Husband cuts pregnant wife stomach with knife in Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में अदालत ने पत्नी का पेट चीरकर भ्रूण के लिंग की जांच करने वाले पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस बेरहम घटना में युवक की पत्नी की जान तो बच गई लेकिन 8 महीने के भ्रूण की मौत हो गई।
Husband cuts pregnant wife stomach with knife in Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक पति को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पति पर आरोप था कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी का हंसिया से पेट चीर कर भ्रूण का लिंग परीक्षण किया था।यह पूरा मामला सितंबर 2020 का है। जानकारी के मुताबिक बदायूं के सिविल लाइंस निवासी पन्नालाल ने अपनी गर्भवती पत्नी पर हंसिया से हमला किया था। दोनों के वैवाहिक जीवन को 22 साल हो चुके थे और उनकी 5 बेटियां थीं। पति-पत्नी में अक्सर इस बात को लेकर हमेशा झगड़ा होता था कि वो एक लड़के को जन्म क्यों नहीं दे पा रही है?
इस झगड़े की पूरी जानकारी पत्नी अनीता के मायके वालों को भी थी। ऐसे में उन्होंने बीच बचाव कर पन्ना लाल को बहुत समझाने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद भी पन्नालाल नहीं माना और उसने अनीता को तलाक देकर दूसरी महिला से शादी करने की धमकी दी। घटना वाले दिन भी पति-पत्नी में इस बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में आकर पति पन्नालाल ने पत्नी अनीता का पेट चीरकर यह जांच करने की धमकी दी कि उसके गर्भ में लड़का है या लड़की। जब अनीता ने पन्नालाल के इस बात का विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
इसके बाद अनीता जब वहां से जाने लगी तो पति पन्नालाल ने उसे रोक लिया और हंसिया से उसका पेट चीर दिया। इस दर्दनाक घटना के समय अनीता 8 महीने की गर्भवती थी। अनीता ने कोर्ट को दिए अपने बयान में बताया कि घाव इतने गहरे थे कि घटना के बाद उसकी आंतें पेट से बाहर लटक रही थीं। घटना के बाद अनीता दर्द से कराहते हुए घर से बाहर सड़क पर आ गई। ऐसे में घर के पास ही दुकान में काम कर रहा अनीता का भाई दौड़ते हुए आया और उसे हाॅस्पिटल लेकर गया। इस हादसे में अनीता की जान तो बच गई लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका। पन्नालाल इतना शातिर था कि उसने इस घटना से पल्ला भी झाड़ लिया। पन्नालाल ने कोर्ट में कहा कि अनीता का पेट उसने नहीं बल्कि उसके भाइयों ने संपत्ति विवाद के कारण चीरा है।