बदायूं

अखिलेश यादव को 2019 से पहले बड़ा फायदा, महान दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने थामा सपा का दामन

महान दल के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र शाक्य ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सपा की सदस्यता ग्रहण की।
2 min read
Jul 30, 2018
Akhilesh yadav
Akhilesh yadav

बदायूं। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा फायदा हुआ है। महान दल के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र शाक्य ने अखिलेश यादव का दामन थाम लिया है। बदायूं सांसद धर्मेन्द्र यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ महान दल के तमाम नेता सपा में शामिल हुए हैं।


शुरू की तैयारियां
बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने 2019 के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सांसद ने महान दल में सेंध लगाते हुये आज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र शाक्य को अपनी पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान महानदल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और 2019 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देने की घोषणा की। सांसद ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बीजेपी पर बोला हमला
बदायूं पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर हमला बोला। सांसद ने कहा कि किसी सरकार में पुरुष पुलिसकर्मियों को महिलाओं के बाल खींचते नहीं देखा होगा,य जबकि बीजेपी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में पिछड़ों और दलितों का सम्मान नहीं होता। केशव मौर्या केवल नाम के उप मुख्यमंत्री हैं, उनकी तो नेमप्लेट भी हटवा दी गई थी। आज कहीं लखनऊ में उनका पोस्टर नहीं लगा है। यह पिछड़ों के साथ अन्याय और अत्याचार है।

Updated on:
30 Jul 2018 05:10 pm
Published on:
30 Jul 2018 04:53 pm