दरअसल, आजाद ने न केवल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है, बल्कि उन्होंने बातों-बातों में इशारा किया है कि मेरे पिता भी कांग्रेसी रहे हैं। गौरतलब है कि कीर्ति के पिता स्वर्गीय भागवत झा आजाद कांग्रेस में रहते हुए बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। एक इंटरव्यू में कीर्ति आजाद ने कहा कि वो किसी राष्ट्रीय पार्टी से ही 2019 का लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, जैसे ही आजाद से यह पूछा गया कि देश में दो ही राष्ट्रीय पार्टी हैं, तो उन्होंने राहुल की तारीफ शुरू कर दी।