बदायूं

लोकसभा में सपा के गढ़ में बीजेपी की जीत का मिला इनाम, बदायूं को 28 साल बाद मिला मंत्री पद

- मंत्री बनाए गए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता - मुलायम सिंह के खिलाफ भी लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव - 1991 में बीजेपी के कृष्ण स्वरूप बने थे मंत्री

less than 1 minute read
Aug 21, 2019
लोकसभा में सपा के गढ़ में बीजेपी की जीत का मिला इनाम, बदायूं को 28 साल बाद मिला मंत्री पद

बदायूं। योगी सरकार Yogi government के पहले मंत्रिमंडल विस्तार Cabinet expansion में बदायूं को भी मंत्री पद मिला है। बदायूं सदर सीट से विधायक महेश चंद्र गुप्ता Mahesh Chandra Gupta को उत्तर प्रदेश सरकार UP government में मंत्री Minister बनाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि 1991 के बाद लोकसभा चुनाव में इस बार बदायूं में कमल खिलने का इनाम बदायूं को मिला है। इसके पहले 1991 में ही बदायूं सदर सीट से भाजपा विधायक कृष्ण स्वरूप को भी मंत्री बनाया गया था। जिले के नेताओं को सरकारों में दर्जामंत्री का पद तो मिलता रहा है लेकिन मंत्री पद गिने चुने नेताओं को ही मिला है। वर्ष 1996 में भगवान सिंह शाक्य भी मंत्री बने थे लेकिन वो बसपा सरकार से चुने गए थे और बाद में भाजपा में आए।

मुलायम सिंह के खिलाफ लड़े थे चुनाव

महेश चंद्र गुप्ता ने सहसवान विधानसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 1996 के चुनाव में महेश चंद्र गुप्ता अपना पहला चुनाव मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लड़ कर चर्चा में आए। ये सीट यादव-मुस्लिम बाहुल्य होने के बाद भी उन्होंने नेता जी के खिलाफ मोर्चा खोला था और वो दूसरे नम्बर पर रहें।

सियासी सफर

महेश चन्द्र गुप्ता 1990 से 92 तक बीजेपी के जिला मंत्री रहें।1993 से 1995 तक बीजेपी पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे।वर्ष 1995 से 1999 तक जिला उपाध्यक्ष रहे। वर्ष 1996 में सहसवान सीट से मुलायम सिंह के खिलाफ चुनाव लड़े और दूसरे स्थान पर रहे। 1999 में भाजपा के जिलाध्यक्ष चुने गए।2004 में लोकसभा संयोजक बनाए गए। 2007 और 2017 में बदायूं विधानसभा से विधायक चुने गए।

Published on:
21 Aug 2019 02:44 pm
Also Read
View All