बदायूं

Badaun: 16 साल की लड़की के साथ दिनदहाड़े की छेड़खानी, विरोध करने पर तोड़ा पीड़िता के पिता का पैर 

उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक मामला सामने आया है, जहां कुछ दबंग युवकों ने घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिवार वालों ने पीड़िता के पिता की पिटाई की।
less than 1 minute read
Sep 20, 2024
Feature image
लड़की के साथ दिनदहाड़े की छेड़खानी

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 16 साल किशोरी के साथ दिनदहाड़े घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। दरअसल, जनपद की बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े घर में घुस गए और लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगे। पीड़िता के पिता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके परिवार ने उनकी बुरी तरह से पिटाई कर पैर तोड़ दिया। पीड़िता ने इस घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़

पीड़िता के पिता काम करने के लिए घर से बाहर गए थे। लड़की घर पर अकेली थी, इस मौके का फायदा उठाकर दबंग लड़के घर में घुस गए और लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगे। इस दौरान किशोरी के पिता खेत से वापस घर अचानक आ पहुंचे और लड़की की चिखने चिल्लाने की आवाज सुन उसे बचाने का प्रयास करने लगे। मौका पाकर आरोपी प्रेमपाल वहां से भाग गया। कुछ देर बाद ही प्रेमपाल अपने परिवार के तीन लोगों के साथ आया और पीड़िता के पिता के साथ मारपीट किया।

आरोपियों पर की जाएगी कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। पीड़िता के पिता को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है। और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना से संबंधित जो भी तथ्य सामने आयेंगे उनके आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
20 Sept 2024 10:46 am
Published on:
20 Sept 2024 10:45 am