बदायूं

4 बच्चों की मां को श्मशान के बाबा से हुआ प्यार, पति को छोड़ बाबा से कर ली कोर्ट मैरिज

Budaun News: यूपी के बदायूं जिले में 4 बच्चों की मां को शमशान के बाबा से प्यार हो गया। इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।

less than 1 minute read
Aug 14, 2024
बदायूं में 4 बच्चों की मां को श्मशान के बाबा से हुआ प्यार

Badaun News In Hindi Today: कहते हैं कि प्रेम में उम्र की कोई सीमा नहीं होती। इश्क में उम्र आड़े नहीं आती। ऐसा ही एक मामला यूपी के बदायूं जिले से सामने आया है। जहां एक चार बच्चों की मां को बाबा से प्यार हो गया। इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि महिला अपने पति को छोड़कर शमशान में रहने वाले बाबा से कोर्ट मैरिज कर ली। पीड़ित पति ने थाने में देकर बाबा पर कार्रवाई की मांग की है।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला को बाबा से प्यार हो गया। महिला ने अपने चार बच्चों व पति को छोड़कर बाबा से कोर्ट मैरिज कर ली। महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता था। पति का आरोप है बाबा उसकी गैरमौजूदगी में अक्सर उसकी पत्नी से मिलने घर आता था। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गई और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों चोरी चुपके खूब मिलने जुलने लगे।

दोनों का प्यार इस कदर पवन चढ़ा कि महिला ने अपने पति और बच्चों को छोड़ने का फैसला कर डाला। महिला ने अपने प्यार को चुन लिया और पति को छोड़कर शमशान के बाबा से कोर्ट मैरिज कर ली। मामला संज्ञान में आने पर महिला के पति ने पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Also Read
View All

अगली खबर