
उत्तर प्रदेश के बदायूं में तस्करो नें गोवंश तस्करों नें गोवंश का वध कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को अवशेष मिले, जिसे उसने दफ्न कर दिया। अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है। मामला घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के हतरा गांव का है। यहां के जंगल में आवारा गोवंश रहते हैं। सोमवार रात तस्करों की टोली जंगल में पहुंच गई। यहाँ गोवंशो का वध करने के बाद उनका मांस पैक करके तस्कर भाग गए। पुलिस काफी देर तक तस्करों की तलाश करती रही। तब तक तस्कर भाग कर जा चुके थे।
संदिग्ध लोगो से पूछताछ
पुलिस काफी देर तक जंगल में मौजूद रही। उन्हे तस्कर नहीं मिले, जब तक मिले तब तक वह भाग चुके थे। इस पर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तस्करों की तलाश में टीम लगी हुई है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही तस्कर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। सिपाही की सरपरस्ती दिए जाने की भी जांच कराई जा रही है।