बदायूं

UP Crime: BJP मंडल उपाध्यक्ष की सिर कुचलकर निर्मम हत्या; धारदार हथियार से हमला भी, खून से सनी मिली ईंट

UP Crime: BJP के मंडल उपाध्यक्ष का सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। साथ ही खून ने सनी ईंट घटनास्थल से मिली है। जानिए पूरा मामला।

2 min read
Jul 30, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स पत्रिका

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बदायूं में बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता (58 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी गई। मंगलवार की रात गुप्ता अपने बेटे की जगह ओवरहेड टैंक की रखवाली करने गए थे।

ये भी पढ़ें

7 साल से लापता है छांगुर बाबा के गुर्गे बदर अख्तर के प्रेमजाल में फंसी आशा; अब तक नहीं हुआ केस दर्ज; परिजन खा रहे दर-दर ठोकरें

फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

गुप्ता की लाश बुधवार सुबह ओवरहेड टैंक परिसर के गेट के पास मिली। ईंट से गुप्ता का सिर कुचला गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजलनगला की पूरी घटना बताई जा रही है।

किसान यूनियन के नेता भी थे गुप्ता

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ ही सुरेश चंद्र गुप्ता किसान यूनियन के नेता भी थे। उनके बेटों का नाम राहुल और निर्दोष है। गांव के ओवरहेड टैंक पर राहुल चौकीदारी करता है। वह मंगलवार को किसी रिश्तेदार से मिलने गया था। इसी वजह से उसने पिता को ओवरहेड टैंक पर जाने को कहा था।

ईंट से सिर पर किया गया हमला

मृतक के परिजनों का मामले को लेकर कहना है कि रात करीब 9 बजे गुप्ता खाना खाने के बाद ओवरहेड टैंक परिसर में सोने के लिए चले गए थे। उनके सिर पर ईंट से हमला देर रात को किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है धारदार हथियार से भी गुप्ता पर हमला किया गया है। ओवरहेड टैंक परिसर के गेट के पास उनका शव सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा। खून से सनी ईंट के टुकड़े भी घटनास्थल पर मिले हैं।

बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता हत्याकांड में जांच जारी

इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज पुलिस टीम के साथ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज का कहना है कि बीजेपी नेता की हत्या की गई है। हत्याकांड की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें

‘सबसे पहले तीर मुझ पर दगता है, सहना पड़े तो…’, नाले वाली जगह पर मकान के जवाब में सांसद रविकिशन का CM योगी को जवाब

Published on:
30 Jul 2025 11:57 am
Also Read
View All

अगली खबर