Married Woman Love: यूपी के बदायूं जिले में मजदूर ने पत्नि को भगाकर ले जाने वाले युवक के साथ अमानवीयता की हदें पार कर दीं। पहले उसने लोगों के साथ मिलकर युवक को पीटा। फिर उसका मुंह कालाकर गले में जूता-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इसके बाद जो हुआ वो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। आइए जानते हैं।
Married Woman Love: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मानवता को तार-तार करने की खबर सामने आई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक का मुंह काला करने के बाद लोगों ने उसे जूता-चप्पलों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया। लोगों का गुस्सा इतने से ठंडा नहीं हुआ तो युवक के मुंह में पेशाब किया और उसे जबरन मल खिलाया गया। युवक का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक मजदूर की पत्नी से प्रेम किया और दोनों ने भागकर अपनी अलग दुनिया बसा ली। पुलिस ने इस मामले छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
बदायूं निवासी एक युवक करीब छह माह पहले गांव की एक महिला को अपने साथ भगा ले गया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की और हिमाचल प्रदेश में रहने लगे। युवक का आरोप है कि महिला के पति ने पांच मई को हिमाचल प्रदेश से उन दोनों को उठा लिया। इसके बाद उन्हें संभल में बंधक बनाकर रखा गया। छह मई को उसे बदायूं ले जाया गया। जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा। जूते-चप्पलों की माना पहनाई और मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया।
पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनमें दो लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था। उसके बाद युवक दिल्ली चला गया था। इसके बाद वह सोमवार को फिर लौटकर आया और अपने साथ हुए बर्ताव के संबंध में पुलिस को दूसरी तहरीर दी। इसमें उसने पेशाब पिलाने और मल खिलाने का आरोप लगाते हुए छह लोगों को नामजद किया है। युवक के साथ हुई अमानवीयता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवक ने मारपीट के आरोप के साथ छह मई को तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। तहरीर में जूता पहनाकर गांव में घुमाए जाने का जिक्र नहीं किया। थाना पुलिस ने 6 मई को ही उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के अंदेशे में उनका चालान कर दिया।
एसओ वेदपाल सिंह का कहना है प्राप्त वीडियो के आधार पर युवक ने एफआईआर में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब उसने छह लोगों के नाम दिए हैं। मामले में और लोगों के नाम भी जुड़ेंगे। इसमें सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पहले पीड़ित युवक ने मारपीट के आरोप में केवल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद उसने सोमवार को दूसरी तहरीर दी है। उसमें छह लोगों के नाम लिखे हैं और कुछ अन्य लोगों के नाम मौखिक रूप से बताए हैं। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।