बुलंदशहर

मोतीबाग के पास युवक की हुई मौत, प्रशासन हुआ अलर्ट

Highlights . मोतीबाग से गुजर रहा एक युवक अचानक सड़क पर गिरा . पुलिस ने हार्ट अटैक होने की आशंका जताई  

less than 1 minute read

बुलंदशहर। कोतवाली सिटी के मोतीबाग से गुजर रहा एक युवक अचानक सड़क पर गिर गया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हार्ट अटैक होने की आशंका जताई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

रविवार को सामान लेने जा रहे युवक की अचानक सड़क पर गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूलरूप से हरदोई जिले के गांव दहलमा निवासी छोटेलाल का 34 वर्षीय बेटा विदुरपाल पिछले काफी समय से देवीपुरा मोहल्ले में अपनी पत्नी सपना और एक बेटा व बेटी के साथ रहता था। शहर कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि रविवार विदुरपाल सामान लेने जा रहा था। मोतीबाग में पहुंचा तो अचानक उसे चक्कर आया और सड़क पर गिर गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टरों को बुलाया। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में अफवाह फैली कि युवक कोरोना से पीड़ित था और वह डॉक्टर के यहां जा रहा था, लेकिन जांच में यह अफवाह निकली। सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी

Published on:
13 Apr 2020 12:28 pm
Also Read
View All