ग्रेटर नोएडा। कोरोना संदिग्धों को रखने के लिए गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। इसकी सातवीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार की रात हुई घटना की सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि युवक ने पहले भी आत्महत्या की धमकी दी थी। जिसके बाद उसकी काउंसिलिंग भी की गई। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रीयल जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी गई है।