बुलंदशहर

बड़ी खबर: बर्फ को लेकर हुए विवाद में पूर्व सभासद के घर पर दबंगों ने फेंका तेजाब, 4 लोग बुरी तरह झुलसे

घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रैफर

2 min read
बड़ी खबर: बर्फ को लेकर हुए विवाद में पूर्व सभासद के घर पर दबंगों ने फेंका तेजाब, 4 लोग बुरी तरह झुलसे

बुलन्दशहर। पूर्व सभासद के पुत्र के बर्फखाने पर आये युवकों से बर्फ खरीदने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद बाइक सवार युवकों ने पूर्व सभासद के परिवार पर तेजाब फैंककर हमला कर दिया, जिससे एक महिला सहित 3 लोग झुलस गये, जबकि एक युवक को धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया।

ये भी पढ़ें

मायावती और मुलायम की सरकार में हुआ था ये घोटाला, योगी सरकार करने जा रही अब ये बड़ी कार्रवाई

फिलहाल चारों घायलों को सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने 3 हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। दरअसल धौलाना बस स्टैण्ड के निकट पूर्व सभासद बिस्मिल्ला बेगम का बर्फखाना व दूध की डेरी है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को बाइक सवार कुछ युवक बर्फखाने पर बर्फ खरीदने आये थे, जहां बर्फ खरीदने को लेकर कर्मचारी दानिश से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक कुछ देर बाद बाइकों पर सवार होकर अपने अन्य साथियों के साथ बर्फखाने पर पहुंच गये।

पूर्व सभासद ने बताया कि 1 दर्जन से अधिक युवक हाथों में लाठी, फरसे, तलवार आदि लेकर आये और दूध की डेरी पर सैम्पल जांच के लिए रखे तेजाब से घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने शाहना पत्नी आजाद, दानिश पुत्र इरफान, मुबीन पुत्र अल्लानूर पर तेजाब फैंक दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप् से झुलस गये। साथ ही फकरूददीन पुत्र अल्लानूर पर धारदार हथियारों से वार कर उसे लहूलुहान कर जान से मारने की धमकी देते हुए हापुड़ की तरफ फरार हो गये। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चारों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि धौलाना बस स्टैण्ड के निकट तैनात पुलिसकर्मियों ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया। तहरीर मिलने पर हमलावरों के विरूद्ध रिर्पोट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

बाइक से जा रहे युवक को कार से ओवरटेक करके मार दी गोली, सनसनी
Published on:
01 Jun 2018 09:11 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद