झांसी। मोटरसाइकिल से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे एक युवक को कुछ दबंगों ने कार से ओवरटेक करके गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। गोली लगने से घायल हुए युवक के पास गांव के लोगों का हुजूम लग गया। इन लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।