बुलंदशहर

नवंबर में होनी है शादी, लेह-लद्दाख में तैनात जवान लापता, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

लापता फौजी के घर में छाया मातम परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

2 min read

बुलंदशहर। देश की सेवा के लिए जिस घर ने देश को तीन-तीन जवान दिए उस घर के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्योंकि परिवार का एक बेटा बीती शाम से लापता है। दरअसल लेह लद्दाख में तैनात कुलदीप अपने साथियों के साथ बस से रिकवरी के लिए जा रहे थे। तभी अचानक उनकी बस खाई में जा गिरी, जिसके बाद से कुलदीप की कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें

आर्डिनेंस फैक्ट्री पर बंदी का खतरा मंडराया, ओवरटाइम पर भी सख्ती से रोक

कुलदीप मूल रुप से बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव बरौली का रहने वाले हैं। परिवारवालों के मुताबिक कुलदीप सबसे दुर्गम इलाका माने जाने वाले लेह में फील्ड वर्क शॉप की पोस्ट पर तैनात हैं। बीती शाम अपने दो सथियों के साथ गाड़ी से वो रिकवरी के निकले थे लेकिन रास्ते में रिकवरी के दौरान हादसा हो गया जिसमें एक फौजी की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन कुलदीप का कोई अत-पता नहीं है। सेना के जवान कुलदीप को ढूंढने में जुटे हैं। वहीं कुलदीप के पिता ने बताया कि उसी दिन सुबह 10:30 बजे कुलदीप की माता ने कुलदीप से बात की थी। तब उसने सब कुछ सही सतामत होने की बात कही। लेकिन शाम को परिजनों हादसे की सूचना मिली। घटना की खबर सूनते ही पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

आपको बता दें कि जवान के पिता सुरेंद्र ने हवलदार के पद से रिटायर हैं जबकि उनका दूसरा बेटा विपिन भी फौज में है। इतना ही नहीं उनका जमाई भी फौज में ही तैनात है। इसके साथ ही कुलदीप के पिता ने बताया कि नवंबर में कुलदीप की शादी होनी थी। कुलदीप के लापता होने से परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरा गांव यही प्रार्थना कर रहा है की कुलदीप सही सलामत वापस घर आ जाए।

ये भी पढ़ें

नहर में नहा रहे लोगों को मिला कुछ एेसा कि सन्न रह गए लोग, देखें वीडियो
Published on:
17 May 2018 02:00 pm
Also Read
View All