बुलंदशहर

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को संजीवनी, इस सीट पर मिली मामूली जीत

वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई जगह भाजपा नेताओं द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित कराकर कई ब्लॉक प्रमुखों को पद से हटा दिया गया था।

2 min read
Feature image

बुलन्दशहर। जिले के सिकंद्राबाद ब्लॉक में शनिवार को हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनीष भाटी ने एक वोट से जीत दर्ज की। इस चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें मनीष भाटी को 70, रविता भाटी को 69 व पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी को 01 वोट मिला। यहां सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ था, जो शाम 3 बजे तक चला। इसमें 143 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह उपचुनाव था, जो निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद कराया गया।

आपको बता दें कि सपा नेता व निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी के खिलाफ भाजपा नेता मनीष भाटी ने अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मदद से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था जिसके पारित हो जाने के बाद ब्लॉक प्रमुख का पद खाली हो गया था। इसके बाद राज्य निवार्चन आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया था जिसके तहत 20 अप्रैल को उपचुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा प्रत्याशी मनीष भाटी ने सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र भाटी को 2 वोट से हरा दिया था। इसके बाद दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए थे और जमकर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद चुनाव रद्द कर दिया गया था। अब एक बार फिर आज भारी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

आपको बता दे कि बुलंदशहर जिले में कुल 16 ब्लॉक हैं। इन सभी में वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव के बाद मार्च 2016 में नए ब्लॉक प्रमुख बने थे। चूंकि उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी इसलिए अधिकांश ब्लॉक प्रमुख सपा समर्थित थे। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई जगह भाजपा नेताओं द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित कराकर कई ब्लॉक प्रमुखों को पद से हटा दिया गया था। इसी तरह मुरादाबाद में भी मुरादाबाद सदर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान जारी है। सिकंद्राबाद में पिछले चुनाव में हुए भारी बवाल को देखते हुए ड्रोन कैमरों से भी निकरानी की गई।

Published on:
15 Sept 2018 05:20 pm