बुलंदशहर

विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

हजारों लोगों ने नम आंखों ने दी विदाई

less than 1 minute read

बुलंदशर. भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोगों ने नम आंखों से विधायक को अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री और कई विधायक और अन्य दल के नेता भी शामिल हुए। विधायक की अंतिम यात्रा उनके घर से सिटी के प्रीत विहार कॉलोनी से होते हुए काले आम अंसारी रोड चौक बाजार होते हुए देवीपुरा में अंतिम संस्कार किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरोही का निधन पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति है, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जायेगा। उनका कार्य व्यवहार अति-उत्तम था, जिसको पार्टी सदैव याद रखेगी। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार एवं संगठन की संवेदना शोक संतृप्त परिवार के साथ है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा केन्द्रीय मंत्री शिवप्रसाद शुक्ला एवं केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया, राज्यमंत्री बलदेव ओलख, मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं सांसद डा. भोला सिंह और सांसद डॉ. महेश शर्मा एवं विधायक गण तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रमोहन समेत पश्चिमी यूपी के तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं सहित अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं ने दिवंगत विधायक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Published on:
03 Mar 2020 01:04 pm
Also Read
View All
‘शोले’ का वीरू असल जिंदगी में, प्रेमिका से शादी की जिद में 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, शरीर पर डाला पेट्रोल

बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान