बुलंदशहर

Video: Bulandshahr DM ने 10 गर्भवती महिलाओं की भरी गोद

Highlights DM ने बंगला पूठरी तथा चावली में लगाई जन चैपाल गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2019, 9:34 AM IST
vlcsnap-2019-11-27-09h14m48s127.png

बुलंदशहर। डीएम (DM) ने मंगलवार को उनके गोद लिए हुए गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने चौपाल (Chaupal) लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छोटे बच्चों को अन्न प्रासन कराया। चौपाल में डीएम ने सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि सभी पात्र किसान या आम आदमी को योजना का लाभ मिलना चाहिए।

बुलंदशहर (Bulandshahr) जिलाधिकारी रविंद्र कुमार (Ravindra Kumar) ने विकास खंड के ग्राम बंगला पूठरी तथा चावली में चौपाल का आयोजन किया। इसमें उन्‍होंने सरकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों का सत्यापन भी किया। उनके मुताबिक, वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। चौपाल में डीएम ने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, पेंशन योजनाओं सहित अन्‍य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिए जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने अधिकारियों से गांव में कैंप का आयोजन कर योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें लाभ दिलाने को कहा।

इस बीच उन्‍होंने ग्रामीणों उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण के आदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। बंगला पूठरी में चौपाल के दौरान डीएम ने छह गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त वस्तुओं की टोकरी देकर उनकी गोद भराई की। साथ ही एक छोटे बच्चे का अन्न प्रासन कराया। इसी प्रकार गांव चावली में उन्‍होंने चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और चार छोटे बच्चों को अन्न प्रासन कराया। इस दौरान सीडीओ सुधीर कुमार रूंगटा, तहसीलदार एनके दिवेदी, पीडी सर्वेश चन्द्र, सीएमओ डॉ. केएन तिवारी उपस्थित रहे।

Updated on:
27 Nov 2019, 9:34 AM IST
Published on: