2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले सुशील से बना सलीम, चार बच्चों के बाद फिर बदल लिया धर्म- देखें वीडियाे

Highlights मुस्लिम रीति रिवाज से की थी शादी अब फिर से धर्म परिवर्तन कर बनना गया हिंदू पुलिस को शिकायत देकर लगाई यह गुहार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 27 Nov 2019, 9:18 AM IST

relegion.jpg

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 साल की उम्र में हिंदू से धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बना युवक अब फिर से अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ सुशील बन गया है, लेकिन धर्म परिवर्तन करते ही अब पीडि़त को जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की है। इसके साथ ही अपने हिंदू से मुस्लिम और फिर से अपने हिंदू धर्म में लौटने की वजह भी बताई है।युवक ने खुद को और बच्चों को बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

सीएमओ ऑफिस में पहुंचे वकीलों ने लिपिक से की मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया- देखें वीडियो

8 साल की उम्र में करा लिया था धर्म परिवर्तन

27 साल की उम्र में सलीम से हिंदू धर्म परिवर्तन कर सुशील बन गया। सुशील ने बताया कि 8 साल की उम्र में उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह अपने एक साथी मुस्लिम युवक के साथ रहने लगा था। इसी के कुछ समय बाद वह हिन्दू धर्म छोड़कर मुसलमान हो गया था। उसकी शादी भी मुस्लिम रीति रिवाज से की गई।

Viral Video: साक्षी मिश्रा के बाद बागपत की लड़की ने परिवार से बताया जान का खतरा, घर से भागकर की लव मैरिज

अब चार बच्चों संग किया धर्म परिवर्तन, मिल रही धमकी

सलीम से सुशील बना युवक परिवार के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के सरवरपीर कॉलोनी में रहता है। सलीम ने अपना धर्म बदलकर अपना नाम सुशील रख लिया है। उसने बताया कि उसके पिता का नाम श्याम सिंह था। और वह हिंदू परिवार से था, लेकिन माता-पिता की मौत के बाद उसने मुस्लिम परिवार में रहने के दौरान हिंदू धर्म दोड़ दिया था। जिसके बाद वह सुशील से सलीम बन गया, लेकिन अब वह दोबारा अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ सलीम से धर्म परिवर्तन कर सुशील बन गया है। पीडि़त का आरोप है कि अब उसे पड़ोस में ही रहने वाला राशिद उसे धर्म परिवर्तन का अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। जिससे उसे और बच्चों को खतरा बना हुआ है।

शादी के दिन अचानक ही फरार हो गया युवक, युवती ने कहा- झांसा देकर किया रेप- देखें वीडियो

पुलिस के पास शिकायत पत्र देकर लगाई गुहार

इस संबंध में सीओ सिटी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सरवरपीर निवासी सलीम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह हिन्दू धर्म में वापसी कर रहा है, लेकिन मौहल्ले का एक व्यक्ति नौशाद उसे लगातार धमकी दे रहा है, पुलिस ने नौशाद व सलीम दोनों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की है, इस मामले में पुलिस द्वारा पूरी छानबीन की जा रही है। सुशील के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश