2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Video: साक्षी मिश्रा के बाद बागपत की लड़की ने परिवार से बताया जान का खतरा, घर से भागकर की लव मैरिज

Highlights वीडियो वायरल कर पिता और भाई से बताया जान का खतरा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो पुलिस अधिकारियों ने लिया संज्ञान युवती ने घर से भागकर प्रेमी से कोर्ट में की शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 26 Nov 2019, 4:17 PM IST

viral.jpg

बागपत। बरेली की साक्षी मिश्रा के वीडियो की तर्ज पर ही वेस्ट यूपी के बागपत जिले में एक युवती ने घर से भागकर वीडियो वायरल कर दिया है। इस वीडियो में युवती ने परिजनों से खुद की जान को खतरा बताया है। इसके साथ ही पुलिस पर भी प्रेमी के परिजनों को परेशान करने का आरोप लगाया। वही युवती के परिजनों ने बेटी को नाबालिग बताकर जिले की कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसका संज्ञान लेते हुए बागपत पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी के दिन अचानक ही फरार हो गया युवक, युवती ने कहा- झांसा देकर किया रेप- देखें वीडियो

दरअसल मामला कोतवाली बागपत क्षेत्र के टटीरी कस्बे का है। यहां की एक युवती वर्षा शर्मा ने कुछ दिन पूर्व कस्बे के ही दूसरी जाति के आदेश नाम के एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गई। वही वर्षा शर्मा के परिजनों ने नाबालिग़ बताकर चौकी में प्रेमी युवक आदेश के खि़लाफ़ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके चलते वर्षा शर्मा ने एक वीडियो वायरल किया है।

वीडियो बनाकर किया वायरल परिजनों से लेकर पुलिस पर लगाये ये आरोप

वहीं वर्षा ने टटीरी कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव शर्मा पर आरोप लगाया है कि दरोगा उसे नाबालिग़ बताकर उसका अपहरण बताते हुए ससुरालियों को प्रताडि़त कर रहा है। जो गलत है। वीडियो में युवतीं ने अपना अपहरण होने से इंकार करते हुए अपनी मर्जी से शादी की बात कही है और अपने बालिग़ होने के भी प्रमाण पेश किये है। उधर युवती ने अपने भाई और पिता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। उसने कहा कि डर है कि उसकी और उसके पति आदेश की हत्या हो सकती है, और अगर दोनों के शव मिलते है, तो उसके जिम्मेदार उसके परिवार वाले और बागपत पुलिस होगी। इसके साथ ही युवती ने जल्द ही पुलिस के सामने आकर अपने बयान दर्ज कराने की बात कही है।