बुलंदशहर

भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भाजपा नेता की हत्या के मामले में थी तलाश

BJP leader arrested for murder of BJP leader बुलंदशहर में भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 27/30 आर्म्स एक्ट अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
गिरफ्तार भाजपा नेता (फोटो सोर्स- बुलंदशहर पुलिस)
फोटो सोर्स- बुलंदशहर पुलिस

BJP leader arrested for murder of BJP leader बुलंदशहर पुलिस ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार किया है। जिस घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आज उसे गिरफ्तार किया गया है। घटना 27 नवंबर की है। बुलंदशहर पुलिस ने बताया कि आरोपी को पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया गया है। घटना चोला थाना क्षेत्र की है।

क्या थी घटना?

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छोला थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर गांव में ककोड़ कस्बे से बारात आई थी। जहां पर मंडप के नीचे तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सुग्रीव सोलंकी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पिस्तौल में फंस गई। बार-बार ट्रिगर दबाने के बाद भी गोली नहीं चली। प्रयास जारी था। इसी बीच अचानक गोली चल गई और कुर्सी पर बैठे भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी निवासी अजय नगर के सीने में लग गई। धर्मेंद्र भाटी को गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन धर्मेंद्र भाटी को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक परिजन की तरफ से चोला थाना में बीएनएस की धारा 103(1) और 27/30 आर्म्स एक्ट अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

क्या कहती है बुलंदशहर पुलिस?

बुलंदशहर पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुग्रीव सोलंकी को खानपुर रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक लाइसेंसी रिवाल्वर और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए सुग्रीव सोलंकी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है‌। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना चोला बलराम सिंह सेंगर, उप निरीक्षक राजकुमार, उप निरीक्षक राहुल आदि शामिल थे।

Updated on:
29 Nov 2025 05:58 pm
Published on:
29 Nov 2025 05:58 pm