बुलंदशहर

Big Breaking- बुलंदशहर हिंसा में यह भाजपा नेता गिरफ्तार

बुलंदशहर हिंसा में अब तक गिरफ्तार किए गए हैं 36 आरोपी
2 min read
Shikhar Agrawal
Big Breaking- बुलंदशहर हिंसा में यह भाजपा नेता गिरफ्तार, दिल्‍ली तक मचा हड़कंप

बुलंदशहर। बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस ने आरोपी भाजपा युवा मोर्चा के नेता को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। फिलहाल एसआईटी उससे पूछताछ कर रही है। आज गुरुवार को उसको कोर्ट में पेश करके पुलिस उसका रिमांड लेने की कोशिश करेगी।

3 दिसंबर को हुई थी हिंसा

आपको बता दें कि 3 दिसंबर को कथित गोकशी के बाद स्‍याना में हिंसा हुई थी। इसमें स्‍याना कोतवाली प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर सुबोध कुमार सिंह और एक युवक सुमित की मौत हो गई थी। इस मामले में 27 नामजद और करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब तक इस मामले में 35 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। भाजपा नेता को मिलाकर अब 36 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें इंस्‍पेक्‍टर को गोली मारने के आरोप में प्रशांत नट भी शामिल है। जबक‍ि हिंसा के मुख्‍य आरोपी बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

हापुड़ से किया गिरफ्तार

बुधवार रात को आैरंगाबाद पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे शिखर अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया। शिखर अग्रवाल भाजपा युवा मोर्चा का स्याना नगर अध्यक्ष है। स्‍याना के चिंगरावठी में हुई हिंसा में वह नामजद आरोपी है। बवाल के बाद उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया था। एडीजी प्रशांत कुमार का कहना है क‍ि औरंगाबाद पुलिस ने शिखर अग्रवाल को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।

Updated on:
10 Jan 2019 09:32 am
Published on:
10 Jan 2019 09:32 am