बुलंदशहर

बुलंदशहर: नगर पालिका ठेकेदार को दिन-दहाड़े बदमाशों ने गोलियों से भूना, मौत

मृतक जगवीर (42) पुत्र धर्मपाल सिंह नगर पालिका में ठेकेदारी करता था। बुधवार की सुबह जगवीर घर से नगर पालिका के लिए निकला था।

2 min read

बुलंदशहर। जिले की सिकंद्राबाद नगर पालिका परिषद के ठेकेदार को बदमाशों ने दिन-दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस पूरी घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले बदमाशों ने मृतक से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। माना जा रहा है कि रंगदारी न देने पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें

सीमा पर शहीद हुआ बुलंदशहर का लाल जगपाल सिंह, सीएम योगी ने किया 25 लाख रुपये सहायता राशि का ऐलान

मामला बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र के प्राणगढ़ गांव का है। मृतक जगवीर (42) पुत्र धर्मपाल सिंह नगर पालिका में ठेकेदारी करता था। बुधवार की सुबह जगवीर घर से नगर पालिका के लिए निकला था। घर से कुछ दूरी पर जगवीर की मोटरसाइकिल को बदमाशों की कार ने पीछे से टक्कर मारी दी। टक्कर लगने से जगवीर जमीन पर गिर गया। गिरते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जगवीर को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौका-ए-वारदात से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बता दें कि मृतक जगवीर को 6 गोलियां लगी थीं। गोली चलने की सूचना पर सिकन्द्राबाद पुलिस सहित एसएसपी मुनिराज भी घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना स्थल से फॉरेन्सिक विभाग की टीम ने साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया है।

मृतक के परिजनों की माने तो बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही मृतक जगवीर से 5 लाख की रंगदारी मांगी थी। जिसकी शिकायत जगवीर ने सिकन्द्राबाद पुलिस से कई बार की, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कुछ नहीं किया और बदमाशों ने जगवीर को अपनी गोलियों का निशाना बना लिया। एसएसपी मुनीराज ने बताया कि मृतक जगवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी क्राइम को पूरे मामले की जांच सौंप दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर में एक बार फिर सक्रिय होगी एंटी रोमियो स्कवायड, इस बार मनचलों की जाएगी वीडियोग्राफी

Published on:
25 Jan 2018 08:11 pm
Also Read
View All