9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर में एक बार फिर सक्रिय होगी एंटी रोमियो स्कवायड, इस बार मनचलों की जाएगी वीडियोग्राफी

बुलंदशहर में पिछले काफी समय से बंद पडी एंटी रोमियो स्कवायड एक बार फिर से शुरू होगी

2 min read
Google source verification
bulandshahr

बुलंदशहर। जिले में लगातार बढ़ रही महिला और छात्राओं के साथ दुष्कर्म व हत्या जैसी वारदातों के बाद महिला सुरक्षा को लेकर जिले की पुलिस एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। हालांकि अपने ऊपर उठ रहे सवालों को लेकर अब पुलिस सक्रिय हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि कई महीनों से निष्क्रिय पड़ी एंटी रोमियो स्कवायड को फिर से सक्रिय कर मनचलों पर लगाम कसी जाएगी। साथ ही मनचलों की वीडियोग्राफी कर उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी।

दुष्कर्म और हत्या की वारदात के बाद जागी पुलिस
प्रदेश में बीजेपी सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर जिले के थाना-कोतवाली में एंटी रोमियो स्कवायड का गठन किया गया था। ताकि महिला वर्ग बिना किसी असुविधा के और आराम से सड़कों पर निकल सके। बुलंदशहर जिले में कुछ दिनों तक एंटी रोमियो स्कवायड की टीमें सक्रिय रहीं। लेकिन इसके बाद टीमों की निष्क्रियता से मनचले हावी होते गए। पुलिस की नींद तब टूटी, जब एक छात्र को अगवा कर उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इसके बाद जिलास्तर पर एंटी रोमियो स्कवायड को फिर से सक्रिय किया जा रहा है।

मनचलों की होगी वीडियोग्राफी
एसपी सिटी डा.प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में हर थाना-कोतवाली में गठित एंटी रोमियो स्कवायड टीम को बुलाकर बैठक ली गई। इसमें बताया गया कि एंटी रोमियो स्कवायड टीम की ओर से रोजाना सार्वजनिक जगहों (स्कूल, कॉलेज, मॉल, पार्क आदि) पर सादे वेश में निरीक्षण करेंगे। महिला आरक्षी सादा कपड़ों में रहकर मनचलों का पता लगाकर कार्रवाई करेंगी। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के संपर्क में रहकर मनचलों के बारे में जानकारी जुटाएंगी। यही नहीं इस दौरान मनचलों की वीडियोग्राफी करते हुए उनके परिजनों को उनकी हरकतों से अवगत कराया जाएगा। वहीं एसपी सिटी ने ये भी बताया कि एंटी रोमियो स्कवायड की प्रत्येक टीम को रोजाना निरीक्षण वाले स्थानों का विवरण, कार्रवाई, मनचलों के फोटो आदि उच्चधिकारियों को व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा।