बुलंदशहर

बीमार मां के लिए दरोगा कराना चाहता था ट्रॉसफर, मौत के बाद आया आदेश

Highlights . न्यू शिवपुरी के रहने वाले थे दरोगा . चौकी में हुआ था दिल का दर्द . दिल्ली मेंं हुई मौत  

less than 1 minute read

बुलंदशहर। खुर्जा के न्यू शिवपुरी निवासी दरोगा संजीव सिंह जादौन की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ये झांसी कोतवाली में तैनात थे। सीने में अचानक दर्द होने पर उन्हें ग्वालियर हॉस्पिटल मेंं भर्ती कराया था। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली के हायर सेंटर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मौत की खबर परिवार वालों को लगी तो कोहराम मच गया। दिल्ली में मौत के बाद उन्हें पुलिस लाइन में सलामी दी गई। उसके बाद शव को खुर्जा भेजा गया। जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, मृतक संजीव की बुजुर्ग मां गंभीर बीमारी से जूझ रही है। मां की देखरेख के लिए वे काफी समय से ट्रॉसफर के लिए प्रयासरत थे। लेकिन उनका ट्रॉसफर नहीं हो सका।

मौत के बाद आया तबादले का आदेश

झांसी कोतवाली में तैनात संजीव जादौन की मौत के बाद तबादले का आदेश पहुंचा। उन्होंंने एक साल पहले ट्रॉसफर के लिए अर्जी लगाई थी। परिजनों के मुताबिक, कई बार उसने तबादले के लिए आवेदन किया था। मां के पास रहकर दरोगा उनकी सेवा करना चाहते थे। लेकिन तबादला नहीं हो सका। इसी माह 10 नवंबर को मां का निधन हो गया। मां की मौत के बाद संजीव टूट गए।

Updated on:
28 Nov 2019 10:52 am
Published on:
28 Nov 2019 10:48 am
Also Read
View All
बुलंदशहर में पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, बेटी की तलाश में भटक रहा था परिवार

बुलंदशहर में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद: सीओ ने कहा सपा के पूर्व विधायक नमाजियों को भड़का रहे, वीडियो वायरल

ससुर-बहू की बढ़ रही थी नजदीकियां, बेटे ने दोनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, बच्चे को भी अपना मानने से किया इनकार

जिसके साथ घर से निकला, उसी ने ले ली जान, बुलंदशहर में दोस्त ने पत्‍थर से सिर कूंचकर मार डाला

अवैध संबंध के शक में खूनी खेल: 10 दिन पहले मां बनी पत्नी और सगे पिता को डॉक्टर ने गोलियों से भूना, बुलंदशहर में दोहरा हत्याकांड