8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSP से बोली विधवा- आश्रम में इलाज के बहाने बाबा ने नशीली दवा देकर किया दुष्कर्म

Highlights- मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पीड़िता की शिकायत- पीड़िता की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Nov 2019, 4:09 PM IST

tantrik.jpg

मुजफ्फरनगर. एक तांत्रिक बाबा पर संप्रदाय विशेष की एक विधवा ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पीड़िता की शिकायत का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पीड़िता की तरफ से एसएसपी को भी एक शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई गई है।

यह भी पढ़ें- सिख छात्रों को पगड़ी पहनकर स्कूल आने से रोका, समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, देखें Video

दरअसल, भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विधवा ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कहा है कि उसे शरीर में अक्सर दर्द की शिकायत रहती है। इसलिए 10 सितंबर को वह कुछ लोगों के कहने पर गांव में ही तांत्रिक बाबा के आश्रम में दवा लेने गई थी। पीड़िता का कहना है कि उस दौरान बाबा ने उसे देखते हुए एक सप्ताह बाद शाम के समय दवा ले जाने के लिए कहा। इसके बाद वह फिर से 17 सितंबर को बाबा के पास पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि उस दौरान बाबा ने उसे नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ बाबा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का कहना है कि जब उसे होश आया तो उसने बाबा से घटना के बार में बात की। इस पर बाबा ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा। इसके बाद पीड़िता किसी तरह मदद लेकर घर पहुंची।

इस संबंध में सीओ राममोहन शर्मा का कहना है कि यूपी पुलिस के ट्विटर एकाउंट के जरिये किसी ने शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत इसका संज्ञान लेते हुए जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने बाबा के खिलाफ अदालत में भी वाद दायर कर रखा है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट अदालत को भेज दी है। वहीं, आरोपी बाबा महिला के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि पैसे हड़पने के लिए दुष्कर्म उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दो भाई कर रहे थे तमंचा चेक, अचानक गोली चलने से हुई बड़े भाई की मौत