8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिख छात्रों को पगड़ी पहनकर स्कूल आने से रोका, समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, देखें Video

Highlights- बिजनौर के सेंट मेरी स्कूल में सिख छात्र को पगड़ी में आने से रोका- सिख समाज ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीएम से की लिखित शिकायत - पीएम मोदी व गृह मंत्रालय से भी स्कूल प्रबंधन की शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Nov 2019, 1:15 PM IST

bijnor.jpg

बिजनौर. एक निजी स्कूल प्रबंधन ने पगड़ी बांधकर आने वाले सिख छात्रों के स्कूल में आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसको लेकर सिख समाज ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीएम से लिखित शिकायत की है। बता दें कि इससे पहले सिख समाज के लोगों ने आपत्ति जताते हुए सेंट मेरी स्कूल के प्रिंसिपल से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने फैसले को स्कूल प्रबंधन का नियम बताते हुए पालन करने की बात कही थी। अब सिख समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए पीएम मोदी व गृह मंत्रालय से स्कूल प्रबंधन की शिकायत की है।

यह भी पढ़ें- DU के छात्र की डिमांड से परेशान छात्रा ने किया सुसाइड का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, यह पूरा मामला नजीबाबाद स्थित आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सेंट मेरी स्कूल का है। जहां मोहल्ला मजीदगंज के रहने वाले हरभजन सिंह का बेटा 10वीं कक्षा का छात्र है। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह मंगलवार को छात्र की पगड़ी पहनकर गया था। इस पर प्रिंसिपल सिस्टर जेनी फ्रांसिस ने आपत्ति जताई आैर छात्र के अभिभावक को सूचना दी कि बार-बार मना करने के बावजूद छात्र पगड़ी पहनकर स्कूल आया है। इस पर छात्र के चाचा बलवीर सिंह समाज के कुछ लोगों व गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान बलबीर सिंह के साथ स्कूल पहुंचे। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल ने उन्हें बताया कि स्कूल में छात्रों के बड़ी पगड़ी बांधकर आने पर प्रतिबंध है। इस पर चाचा बलवीर सिंह ने प्रिंसिपल से कहा कि यह पगड़ी कोई फैशन का सिंबल नहीं है, बल्कि धर्म और उनके आत्मसम्मान से जुड़ा पहनावा है। उन्होंने कहा कि इसका कोई आकार भी निश्चित नहीं है। सिख देश-विदेश कहीं भी पगड़ी पहनकर जा सकते हैं।

वहीं, प्रिंसिपल ने इस पर कोई चर्चा करने से इनकार करते हुए कहा कि छात्र व अन्य सिख छात्र स्कूल में छोटी पगड़ी (साधारण कपड़ा) बांधकर आएं। एेसा नहीं करने वाले लोग अपने बच्चों को किसी अन्य स्कूल में ले जा सकते हैं। प्रिंसिपल के इस व्यवहार पर क्षेत्र के सिख समाज के लोगों में रोष है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तमाम सिख लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए पीएम मोदी व गृह मंत्रालय में सेंट मेरी स्कूल प्रबंधक की शिकायत की है।

यह भी पढ़ें- सावधान! ब्रांडेड कंपनी का आटा खाने से पहले जान लें ये सच, देखें Video