8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DU के छात्र की डिमांड से परेशान छात्रा ने किया सुसाइड का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Highlights- गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की घटना- छात्रा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर- परिजनों की तहरीर पर आरोपी डीयू छात्र गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Nov 2019, 11:10 AM IST

gzb.jpg

गाजियाबाद. थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के एक छात्र के उत्पीड़न से परेशान होकर सुसाइड करने का प्रयास किया है। छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- होमगार्ड वेतन घोटालाः कार्यालय का ताला तोड़कर आग लगाने वाला प्लाटून कमांडर गिरफ्तार, देखें Video

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़ित छात्रा गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले लड़की डीयू में पढ़ने वाले एक छात्र के संपर्क में आई और इनकी दोस्ती हो गई। लड़की के परिजनों का आरोप है कि छात्र लगातार किशोरी पर अकेले में मिलने का दबाव बना रहा था, जिसका लड़की लगातार विरोध करती थी। वहीं छात्र कहता कि वह उसके बिना जिंदा नहीं रह सकता। इतना ही नहीं छात्र ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही यह भी कहा कि वह उसे जान से मारने के बाद वह अपने आपको भी खत्म कर लेगा। बहरहाल लड़की इस धमकी के बाद विवश होकर छात्र से मिलने भी गई। इसके बाद भी वह लगातार इसी तरह की कोशिश करता रहा। जब लड़की छात्र से ज्यादा परेशान हो गई तो सोमवार की शाम उसने एक साथ कई दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके चलते लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार को थाना इंदिरापुरम में आरोपी छात्र के खिलाफ लड़की के परिजनों ने तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना इंदिरापुरम प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने डीयू में पढ़ने वाले एक छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ तहरीर दी थी। डीयू के छात्र से परेशान होकर उनकी लड़की ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और गहनता से मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पहले सुशील से बना सलीम, चार बच्चों के बाद फिर बदल लिया धर्म- देखें वीडियाे