पुलिस ने मौके से विशाल पुत्र विजय सिह निवासी अमलासपुर, रमेश पुत्र रघुवीर निवासी बचन सिंह कालोनी, प्रविंद्र उर्फ नीटू पुत्र ओमप्रकाश निवासी अवध बिहार, आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र अख्तरी निवासी महमूदनगर और राहुल निवासी अवध विहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग बाजार से सस्ते नमक की बोरियां, गेरू व बारीक बजरी लेकर उन्हें मिक्सचर प्लांट में मिलाकर नकली आटा व रसायनिक उर्वरक बनाते हैं। इसके बाद उन्हें विभिन्न कम्पनियों के कट्टों में पैक करके अपनी गाड़ी में रखकर जिले के विभिन्न कस्बों और शहर के दुकानदारों को बेचते हैं। पुलिस ने मौके से 8500 शक्ति भोग आटा मार्का खाली बैग, 12600 अन्य ब्रांड मार्का खाली बैग व 297 इफको व अन्य उर्वरक की कॉपीराईट बोरी के अलावा इलेक्ट्रानिक कांटा, मिक्चर मशीन व अन्य उपकरण के साथ एक सप्लाई वाहन को जब्त किया है।