8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो भाई कर रहे थे तमंचा चेक, अचानक गोली चलने से हुई बड़े भाई की मौत

Highlights- हसनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित महमूदाबाद गांव की घटना- अस्पताल में उपचार के दौरान पीड़ित ने तोड़ा दम- पिता की तहरीर पर आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमरोहा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Nov 2019, 3:26 PM IST

shot.jpg

अमरोहा. हसनपुर काेतवाली पुलिस ने बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों भाई तमंचा चेक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई आैर इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- सावधान! ब्रांडेड कंपनी का आटा खाने से पहले जान लें ये सच, देखें Video

दरअसल, यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित महमूदाबाद गांव की है। बताया जा रहा है महमूदाबाद गांव के रहने वाले दो भाई 6 नवंबर को तमंचे की जांच कर रहे थे। इसी बीच अचानक छोटे भाई से गोली चल गई। गोली लगने से बड़ा भाई जॉनी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन पुलिस को जानकारी दिए बिना ही जाॅनी के प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए मेरठ ले गए। जहां तीन दिन तक उपचार के बाद जॉनी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मामले को दबाने के लिए जाॅनी के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया और शव को लेकर अंतिम संस्कार करने गंगा किनारे पहुंच गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अब मृतक जाॅनी के पिता बाबूराम ने छोटे बेटे जगबीर के विरूद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी जगबीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आराेपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद करते हुए चालान कर दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने तमंचा चेक करते समय अचानक भाई जानी को गोली लगने की बात स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें- सिख छात्रों को पगड़ी पहनकर स्कूल आने से रोका, समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, देखें Video