बुलंदशहर

इस काम के लिए रिश्वत में मांगे जा रहे 500 से 2000 रुपये, रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुआ कर्मचारी, अस्पताल प्रशासन ने जांच की कही बात
2 min read
• •
Updated: 11 May 2018, 3:52 PM IST
bulandshahr

बुलंदशहर। अगर आप घर बैठे अपना मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैें तो आसानी से बन सकता है। लेकिन उसके लिए आपको कुछ रिश्वत के रुपये खर्च करने होंगे। दरअसल ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बुलंदशहर के एक अस्पताल में 400 से लेकर 2000 रुपये में मनचाहा मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने का अवैध काम किया जा रहा है। इतनी ही नहीं नियमों को ताक पर रख कर सर्टिफिकट बनाने का चल रहे इस गोरखधंधें में अगर आप वहां मौदूज नहीं तो भी आपका सर्टिफिकेट बन कर तैयार हो जाएगा। वहीं मामले के खुलासे के बाद अस्पताल प्रशासन जांच की बात कह रहा है।

यह भी पढ़ें : एसी कोच में आर्मी ऑफिसर ने युवती से की छेड़छाड़,रेल मंत्री के ट्विट पर जीआरपी ने लिया हिरासत में

दरअसल उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में फर्जी मेडिकल पत्र बनाने का मामला सामने आया है जहां अस्पताल के कर्मचारी चंद रुपये लेकर लोगों को धड़्ल्ले से मेडिकल प्रमाणपत्र बना कर बांट रहे हैं। मामला बुलंदशहर के मुनि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां कोई भी किसी के नाम से फर्जी प्रमाणपत्र बनवा रहा है। वहीं मामले के खुलासे के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है।


मामले का खुलासा तब हुआ जब राजेंदर नाम के शख्स के भाई का काफी दिनों से मेडिकल प्रमाणपत्र का काम रुका हुआ था। राजेंदर के भाई के रिश्वत नहीं दे पाने की वजह से उसे रोज चक्कर काटने पड़ रहे थे। थक हार कर उसने सारी बात अपने भाई राजेंदर को बताई। जिसके बाद राजेंदर अस्पताल पहुंचा और 400 रुपये तुरंत देकर प्रमाणपत्र बनवा लिए। जबकि नियम के मुताबिक मेडिकल प्रमाणपत्र बानवाने के लिए खुद व्यक्ति का मौजूद रहना जरुरी रहता है। बिना मौजूदगी के मेडिकल प्रमाणपत्र बनाना गैरकानूनी है। हालिक उसने इन सब को वीडियो भी बनवा लिया। वहीं इस ममले में जब जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के एन तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। आप भी देखें वीडियो- इस काम के लिए रिश्वत में मांगे जा रहे 500 से 2000

Published on: