राजस्थान के राज्यपाल पद से हटाए जा चुके हैं Kalyan Singh उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री भी रह चुके हैं Kalyan Singh लखनऊ के गोमती नगर में रह रहे हैं बाबूजी
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह 9 सितंबर को दोबारा भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की सदस्यता लेंगे। राजस्थान से राज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद बाबूजी लखनऊ के गोमती नगर में रह रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि लखनऊ में ही सोमवार को बाबूजी कल्याण सिंह सदस्यता ले सकते हैं।
दोबारा भाजपा में करेंगे एंट्री
बुलंदशहर का डिबाई विधानसभा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का गढ़ कहा जाता है। राजस्थान के राज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद वह अब दोबारा भाजपा में एंट्री करेंगे। इसको लेकर उनके समर्थकों में काफी खुशी का माहौल है। बाबूजी के नाम से मशहूर कल्याण सिंह डिबाई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री भी बने हैं। अब यहां की जनता में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ता रमेश का मानना है कि भाजपा में फिर से उनको कोई बड़ा पद मिल सकता है।
यह कहा उनके बेटे ने
उधर, एटा के सांसद एवं कल्याण सिंह के बेटे राजू भैया ने बताया है कि बाबूजी 9 तारीख को लखनऊ में बीजेपी ज्वाइन करेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। बुलंदशहर जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह ने लखनऊ के गोमती नगर में मकान बना लिया है। हो सकता है वह वहीं पर भाजपा की सदस्यता लें।