बुलंदशहर

VIDEO: देश में बना पहला अशफाक उल्ला खां और राम प्रसाद बिस्मिल स्मारक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कर रहा पेश

Highlights: -आयुष व रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद यसु नाइक ने स्मारक का उद्घाटन किया -उन्होंने CAA के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को लेकर कई बातें कहीं -उन्होंने कहा कि CAA के नाम पर दूसरे दल अफवाह फैला रहे हैं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2020, 6:54 PM IST
screenshot_from_2020-01-23_18-47-10.jpg

बुलंदशहर। आयुष व रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद यसु नाइक बुधवार को बुलंदशहर पहुंचे। जहां उन्होंने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कायम करने के लिए खुर्जा स्थित नेहरू पर चुंगी पर क्रांतिकारी अशफाक उल्ला ख़ाँ और राम प्रसाद बिस्मिल के स्मारक को उद्घाटन किया।

यहां उन्होंने CAA के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को लेकर कई बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग सो रहे हैं, उनको जगाना आसान है। लेकिन जो सोने का ढोंग करते हैं, उन्हें जगाना बड़ा मुश्किल है। CAA के नाम पर दूसरे दल अफवाह फैला रहे हैं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जो अल्पसंख्यक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर भारत आए हैं, सरकार उनको नागरिकता देने का काम कर रही है और यह काम भारत सरकार ने अपने कंधों पर लिया है। देश का हर समाज जानता है कि सीएए कोई गलत नहीं है। बल्कि विपक्ष इसको पॉलीटिकल एजेंडा बनाकर राजनीति कर रहा है।

बता दें कि देश में यह पहला स्मारक है जहां दोनों की मूर्ति एक जगह स्थापित की गई हैं। स्मारक के उद्घाटन के लिए आयुष व रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद यसु नाइक खुर्जा पहुंचे थे।अंतरराष्ट्रीय योग गुरु पदम स्वामी भारत भूषण की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Updated on:
23 Jan 2020, 6:54 PM IST
Published on: