बुधवार देर रात बस हरिद्वार से दिल्ली लौट रही थी। बस में दिल्ली पश्चिमी विहार मादीपुर कॉलोनी निवासी विजय, सुरेश, सोनू, सन्नी, कैलाश, रामगोपाल, हलवाई हरिओम सवार थे। बस मंगोलपुरी का नवीन कुमार चला रहा था। जब बस केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र मोदीपुरम के पास पहुंची तो उसके सामने अचानक एक टेंपो आ गया। जबकि दूसरी साइड में कार थी। दोनों वाहनों को बचाने के चक्कर में चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर पर चढ़कर सड़क के किनारे खाई में पलट गई।