बुलंदशहर

बड़ी खबर: मायावती को जीत का तोहफा देने वाले इस पूर्व बाहुबली बसपा विधायक की गोली मारकर हत्‍या! – देखें वीडियो

बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हाजी अलीम की बुधवार सुबह मौत हो गई

2 min read
बड़ी खबर: मायावती को जीत देने वाले इस पूर्व बाहुबली बसपा विधायक की गोली मारकर हत्‍या!

बुलंदशहर। बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हाजी अलीम की बुधवार सुबह मौत हो गई। पहले तो यह जानकारी मिली कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि उनकी मौत गोली लगने से हुई है। हाजी अलीम के बुलंदशहर स्थित आवास के कमरे में उनका शव पड़ा मिला। उनकी मौत संदिग्‍ध हालातों में गोली लगने से हुई है। कमरे में शव के पास ही पिस्टल भी पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना स्‍थल को देखते हुए हत्‍या की आशंका भी जताइ्र जा रही है।

ये भी पढ़ें

समाजवादी पार्टी की लहर में भी BSP सुप्रीमो मायावती को इस विधायक ने दिया था जीत का तोहफा

घर पर मिला गोली लगा शव

बुधवार सुबह बुलंदशहर के पूर्व बाहुबली विधायक हाजी अलीम का शव उनके घर के कमरे में पड़ा मिला। शव के पास ही एक पिस्‍टल भी पड़ी मिली है। संदिग्‍ध परिस्थियों में गोली लगने से उनकी मौत हुई है। हालांकि, पहले हार्ट अटैक से हाजी अलीम की मौत की बात बताई गई थी लेकिन बाद में गोली लगने से मौत का खुलासा हुआ है। पुलिस इस केस में हत्‍या के एंगिल से भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है क‍ि वह घर पर अकेले थे। चार दिन पहले ही वह कहीं बाहर से अपने घर पर आए थे। उधर, खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। बसपा के नेता व कार्यकर्ताओं का भी उनके घर पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। उनके घर पर बसपा सुप्रीमो मायावती समेत अन्‍य बड़े नेताओं के पहुंचने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

दो बार रह चुके हैं विधायक

आपको बता दें क‍ि हाजी अलीम बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं। वह पहली बार 2007 में विधायक बने थे। 2007 में उन्होंने सपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव को हराया था। आपको बता दे कि हाजी अलीम से पहले कोई भी बसपा प्रत्याशी बुलंदशहर सदर सीट से जीत दर्ज नहीं कर सका था। पहली बार हाजी अलीम ने ही यह सीट बसपा की झोली में डाली थी। इसके बाद 2012 के चुनाव में वह भाजपा के वीरेंद्र सिरोही को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में उन्‍हें भाजपा के वीरेंद्र सिंह सिरोही से शिकस्‍त मिली थी। वर्ष 2013 में हाजी अलीम की पत्नी का कत्ल हो गया था। उनके भाई हाजी यूनुस ने पूर्वी दिल्ली से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन जीत नहीं पाए थे। फिलहाल उनका भाई इस समय ब्‍लॉक प्रमुख है।

ये भी पढ़ें

कल इस समय कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी करेंगे फोन, जानिए क्‍यों
Published on:
10 Oct 2018 03:34 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद