बुलंदशहर

अब Facebook और Twitter पर भी ऐसे करें गैस सिलेंडर की बुकिंग

बस एक क्लिक पर घर बैठे गैस से भरा एलपीजी सिलेंडर पहुंचेगा आपके घर

2 min read
Jan 24, 2018

बुलंदशहर. अब आपको गैस बुकिंग के लिए कहीं भी फोन घुमाने या एजेंसी पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि अब एक क्लिक पर ही घर बैठे गैस से भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा। बुलंदशहर स्थित भगवती देवी इंडेन गैस सर्विस के संचालक ने बताया कि अब फेसबुक और ट्वीटर का इस्तेमाल सामाजिक दायरा बढ़ाने तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इनके जरिये आप घर की जरूरतें भी पूरी कर सकते हैं। सोशल मीडिया ने कई ऐसी सुविधाएं को भी जोड़ दिया है, जिसमें यूजर्स घर बैठे गैस एलपीजी सिलेंडर Facebook या Twitter पर बुक कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल विज्ञापन और बिजनेस के लिए भी किया जाता है। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कई सुविधाएं भी जुड़ गई हैं, जिनमें यूजर्स घर बैठे गैस के सिलेंडर सोशल मीडिया पर ही बुक कर सकेंगे। हाल ही में मिली जानकारी मे सामने आया है कि फेसबुक यूजर्स एक बटन के जरिए फेसबुक और ट्विटर पर गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे। यही नहीं फेसबुक पर तीन बुकिंग हिस्ट्री भी देखी जा सकेंगी। बता दें कि फिलहाल ये सुविधा आईओसी (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन) ने ही दी है। आईओसी के अलावा भारत गैस ने फिलहाल अपने ग्राहकों को यह सुविधा नहीं दी है।

ये भी पढ़ें

Special- यहां सैकड़ों क्रांतिकारियों को दी गई थी फांसी, नाम पड़ा कत्‍ले आम चौक

फेसबुक पर ऐसे करे बुकिंग

अगर आप अपने फेसबुक से गैस सिलेंडर बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले फेसबुक पेज लॉगिन करें और सर्च बार में Indian Oil Corporation Limited सर्च करें। इसके बाद आपको कंपनी का ऑफिशियल फेसबुक पेज नजर आएगा। यहां टॉप राइट साइड में Book Now ऑप्शन पर क्लिक करें। Book Now बटन पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। अब आपसे एलपीजी आईडी मांगी जाएगी। उसके बाद फिर से BookNow का ऑप्शन मिलेगा। बुकिंग के बाद आपके मोबाइल नंबर पर बुकिंग का कन्फर्मेशन मिल जाएगा। फेसबुक के अलावा आप कंपनी की साइट से भी गैस बुक कर सकते हैं।

Twitter पर ऐसे करे बुकिंग

अगर आप ट्विटर के जरिए इंडेन गैस के सिलेंडर को बुक करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना Twitter हैंडल रजिस्टर कराएं। रजिस्टर कराने के लिए @indianrefill#register ट्वीट करें। इसके बाद रिफिल बुकिंग के लिए @indianrefill#refill ट्वीट कर दें।

ये भी पढ़ें

सीमा पर शहीद हुआ बुलंदशहर का लाल जगपाल सिंह, सीएम योगी ने किया 25 लाख रुपये सहायता राशि का ऐलान
Updated on:
24 Jan 2018 10:55 am
Published on:
24 Jan 2018 10:54 am
Also Read
View All