बुलंदशहर

बुलंदशहर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति की सरेराह पिटाई

Highlights चलती बाइक पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे युवक पति ने विराेध किया ताे रास्ते में ही जमकर पीटा
less than 1 minute read
pitai.jpg
crime in up

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
बुलंदशहर ( bulandshar ) त्योहार की खरीदारी करने के लिए बाइक पर निकले दंपति के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ ( molestation ) कर दी। जब पति ने इस घटना का विरोध किया तो छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों ने महिला के पति के साथ मारपीट कर डाली। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अब पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की है। थाने पहुंचे पीड़ित पति ( husband ) ने पुलिस काे को बताया कि बुधवार सुबह वह पत्नी के साथ दिवाली का सामान खरीदने के लिए शहर जा रहा था। गांव आसनवाली के पास उन्ही के गांव के रहने वाले रघुनाथ, सचिन और अरुण अपनी-अपनी बाइक से उनके पीछे लग गए। इन्होंने बाइक पर पीछे बैठी पत्नी पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। आरोप है कि विराेध करने पर छेड़छाड़ कर रहे तीनाें आराेपियाें ने ओवरटेक करके इसकी बाइक रुकवा ली और जमकर पिटाई करने लगे।

आराेपाें के अऩुसार तीनाें ने मिलकर महिला के पति काे सरेराह पीटा और फरार हाे गए। बाद में रास्ते से गुजर रहे लाेगाें ने पीड़ित पति की सहायता की। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि महिला के पति ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।

Published on:
13 Nov 2020 05:45 pm
Also Read
View All
अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली लैंडिंग की इजाजत, भड़के सपा प्रमुख, VIDEO जारी कर उठाए सवाल

कौन हैं अखिलेश के करीबी और पूर्व विधायक गुड्डू पंडित? पत्नी को मारने का वीडियो वायरल, जानें राजनीतिक सफर

‘आ झाड़ू से मार’, समाजवादी पार्टी के नेता गुड्डू पंडित ने पत्नी को घसीटते हुए पीटा; कांग्रेस महिलासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं अर्चना

‘बसपा से शुरुआत और बीजेपी में मंत्री!’ जानिए बुलंदशहर के कद्दावर नेता अनिल शर्मा की पूरी प्रोफाइल

‘UP में 6 विधानसभा सीटें खाली!’ अनिल शर्मा के निधन के बाद बदला समीकरण, जानिए क्यों नहीं होंगे अब उपचुनाव