26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छेड़छाड़ के डर से आत्महत्या करने वाली युवती के भाई की भी गोली मारकर हत्या

Highlights घटना काे अंजाम देकर आराेपी हाे गए फरारदिन निकलते ही दिया वारदात काे अंजाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 13 Nov 2020, 5:32 PM IST

murder_2.jpg

murder

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
बुलंदशहर ( murder ) सिकंद्राबाद कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला खत्री वाड़ा में 32 वर्षीय युवक की उसके पिता के सामने ही गाेली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की बहन ने करीब एक वर्ष पहले छेड़छाड़ की घटना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। अब लड़की के भाई की भी हत्या कर दी गई। एक ही साल में बेटी और बेटे को गंवाने के बाद इस परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: दहेज के लिए विवाहिता की डंडे से पिटाई सिर में चोट लगने से मौत

आत्महत्या की घटना पिछले वर्ष नवंबर माह की है। जब मनचलों ने युवती को अधिक परेशान किया तो बुलंदशहर के इस परिवार की बेटी ने तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इसी मामले काे लेकर अब तक विवाद चला आ रहा था। अब इसी विवाद में आराेपियाें ने परिवार के इकलौते बेटे काे भी गाेली मार दी। घटना गुरुवार तड़के करीब 5:00 बजे की है। खत्री वाड़ा निवासी सोहन पाल के इकलौते बेटे 32 वर्षीय रामदेव काे उसके पिता के सामने ही गाेली मार दी गई। हमलावरों ने सुबह के समय दुकान खोलने की बात कहकर आवाज लगाई और आवाज सुनकर पिता और बेटा जैसे ही बाहर आए ताे उन्ही के गांव के रहने वाले आकाश ने रामवीर पर गाेली चला दी। गाेली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस हत्याकांड के पीछे 1 वर्ष पहले हुई छेड़छाड़ की घटना ही कारण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: OMG : चंडीगढ़ से मेरठ के बीच चलती ट्रेन से 400 टन क्लिंकर चाेरी

वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। इस घटना के बाद परिवार में काेहराम मच गया। पुलिस ने पीड़ित परिवरा की तहरीर पर हत्याराेपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग